माही विज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

माही विज बनीं घर की 'बॉस', अमन गांधी से भिड़ीं, ईशा रिखी की आंखों में आए आंसू

Bigg Boss 20 First Day: बिग बॉस 20 में कदम रखते ही विवादों में घिरीं टीवी एक्ट्रेस के पुराने बयान और उनके पर्सनल लाइफ के कई अनसुने किस्से अब तेजी से वायरल हो रहे हैं।

यति सिंह

Bigg Boss 20 Mahhi Vij: रियालिटी शो 'बिग बॉस 20' के धमाकेदार शुरुआत के साथ ही घर के अंदर मौजूद कंटेस्टेंट्स की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। शो के पहले ही दिन से अपने आक्रामक बर्ताव के कारण सुखियों में आई टीवी एक्ट्रेस माही विज को लेकर अब कई पुरानी और विवादित बातें सामने आ रही हैं। टीवी की दुनिया में एक बड़ा नाम बनाने वाली माही विज के करियर और उनके पर्सनल लाइफ के कई ऐसे पन्ने हैं, जिन्होंने समय-समय पर फैंस को हैरान किया है।

माही विज शुरुआती दौर में करियर को मिली सही दिशा

टीवी इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए हर कलाकार को मुस्किलों करना पड़ता है। खबरों के अनुसार माही विज के करियर को सही ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनके पर्सनल रिलेशन का बड़ा योगदान रहा। शुरुआती दिनों में जब उनके करियर को एक मजबूत पहचान की तलाश थी, तब उनके जीवन में आए सपोर्ट ने उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट्स दिलाने में मदद की। टीवी सीरियल्स में अहम भूमिका निभाकर उन्होंने काफी पॉपुलेरिटी हासिल की और हर घर में जाना-पहचाना चेहरा बन गईं।

शादी के कुछ सालों बाद हो गया तलाक

सफलता की बुलंदियों को छूने के बाद जब जिंदगी सही रास्ते पर चल रही थी, तभी उनके शादीशुदा रिश्ते में दरार आने की खबरें सामने आने लगीं। लंबे समय तक चले मनमुटाव के बाद आखिरकार जय भानुशाली और माही विज दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए और तलाक का फैसला ले लिया। शादी के रिश्ते का इस तरह खत्म होना उनके फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला था। हालांकि इस मुश्किल दौर के बावजूद उन्होंने अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखा और खुद को संभाला।

पुरुषों पर की टिप्पणी से मचा था भारी बवाल

तलाक के बाद एक टीवी इंटरव्यू के दौरान माही विज ने पुरुषों की सोच और बर्ताव को लेकर एक ऐसा विवादित बयान दे दिया था, जिसने सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया था। उन्होंने पुरुषों के रवैये पर सवाल उठाते हुए कुछ बेहद कड़े शब्द कहे थे, जिसके बाद उन्हें यूजर्स के भारी विरोध और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। हालांकि, उन्होंने कभी भी अपने बयानों पर सफाई देने या माफी मांगने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

बिग बॉस 20 के मंच पर भी दिखी वही कड़वाहट

हाल ही में जब 'बिग बॉस 20' के प्रीमियर पर होस्ट और मेकर्स ने उनके अतीत और पर्सनल रिलेशन के बारे में सवाल पूछे, तो माही विज का सख्त रुख देखने को मिला। उन्होंने बेहद दोटूक अंदाज में कहा कि वे अपनी पर्सनल लाइफ को नेशनल टीवी पर तमाशा नहीं बनने देना चाहतीं।

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, आज होगी सुनवाई; 6 की मौत, रेस्क्यू जारी

काली टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे KTR, पुलिस ने बाहर ही हिरासत में लिया; BRS ने दिया राहुल गांधी का उदाहरण

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र