माही विज, आम्रपाली दुबे और मैरी कॉम (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

बिग बॉस 20 में होगी बड़े सितारों की एंट्री, मैरी कॉम, माही विज और आम्रपाली दुबे समेत इन 18 नामों की चर्चा

Bigg Boss 20 Contestants: बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। BBTak ने 18 संभावित नामों की लिस्ट शेयर की है, जिसमें मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे और माही विज समेत कई सितारे शामिल हैं।

सोनाली झा

Salman Khan Bigg Boss 20 Contestants List: रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 20वें सीजन के साथ दर्शकों के बीच लौट रहा है। हर साल की तरह इस बार भी शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। अब तक मेकर्स की ओर से कंटेस्टेंट्स की पूरी आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं की गई है, लेकिन BBTak ने अपने एक्स अकाउंट पर शो में शामिल होने वाले संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट शेयर की है। इस लिस्ट में टीवी सितारों से लेकर खेल जगत और सोशल मीडिया से जुड़े नाम तक शामिल हैं।

संभावित लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम बॉक्सर और ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम का बताया जा रहा है। खेल जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाली मैरी कॉम अगर शो का हिस्सा बनती हैं तो दर्शकों के लिए यह एक बड़ा सरप्राइज होगा। वहीं, टीवी अभिनेत्री माही विज का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। माही बालिका वधू और लागी तुझसे लगन जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। उनके पास टेलीविजन इंडस्ट्री में कई वर्षों का अनुभव है।

ये 18 नाम संभावित लिस्ट में शामिल

बिग बॉस 20 में माही विज, आम्रपाली दुबे, रिती तिवारी, अमन गांधी, काजी तौकीर, मैरी कॉम, अरिश्फा खान, कुशल तंवर, ईसा रिखी, आसिफ खान, रोहेद खान, फैजल खान, कनिका मान, रैपर यूंग DSA, खुशी दुबे, रिया अहिर, लव गिल और उदिती सिंह के नाम शामिल हैं। हालांकि, इन नामों को अभी संभावित कंटेस्टेंट्स के तौर पर ही देखा जा रहा है। मेकर्स की आधिकारिक घोषणा के बाद ही यह साफ होगा कि इनमें से कौन-कौन बिग बॉस के घर में एंट्री करेगा।

आज होगा शो का ग्रैंड प्रीमियर

बिग बॉस 20 का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को होने जा रहा है। शो को हर बार की तरह इस सीजन में भी सलमान खान होस्ट करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, दर्शक शो को जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे देख सकेंगे। शो के नए प्रोमो और बिग बॉस हाउस की झलकियां सोशल मीडिया पर पहले ही चर्चा में हैं। अब दर्शकों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि संभावित लिस्ट में से कौन-कौन से सितारे सलमान खान के शो में एंट्री लेते हैं।

Explainer: दिल्ली क्यों बनती जा रही मौत की राजधानी, हर साल सैकड़ों घटनाएं; फिर भी नहीं सुधरे हालात, वजह क्या?

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में अब तक 3 की मौत, 6 घंटे से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

सत्य निकेतन में 4 मंजिला बिल्डिंग कैसे बनी मलबे का ढेर, हादसे से पहले क्या हुआ था? समझिए पूरी कहानी

AMU में चल रही हिटलरशाही...छात्रों के बाद अब शिक्षकों ने भी खोला मोर्चा, प्रशासन पर लगाए तानाशाही के आरोप

Delhi Satya Niketan: खून से लथपथ चेहरा और मदद की गुहार, मलबे के अंदर से छात्र ने भेजा VIDEO