अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Bigg Boss 20: अरिश्फा और आम्रपाली में क्यों हुई तीखी भिड़ंत? पहले हफ्ते ये 4 कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

Bigg Boss 20 Arishfa Khan: 'बिग बॉस 20' के घर में शुरुआत से ही घमासान जारी है। तीसरे दिन आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान के बीच जबरदस्त बहस हुई, वहीं 4 सदस्य पहले वीक नॉमिनेट हो चुके हैं।

यति सिंह

Arishfa Khan and Amrapali Dubey Fight: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के नए सीजन की शुरुआत होते ही घर के अंदर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने लगा है। कंटेस्टेंट्स के बीच तालमेल बैठने से पहले ही तकरार की राह पर रिश्ते आगे बढ़ते दिख रहे हैं। शो के तीसरे दिन जारी हुए नए प्रोमो ने साफ कर दिया है कि इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प और विवादों से भरा रहने वाला है। बिग बॉस के घर के अंदर अब रोज नए मोड़ सामने आ रहे हैं, जहां छोटी-छोटी बातें बड़े झगड़ों में तब्दील हो रही हैं।

बच्चा कहने पर भड़कीं अरिश्फा और काटा बवाल

हाल ही की प्रोमो में अरिश्फा खान और भोजपुरी फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के बीच तीखी बहस देखने को मिली। बात तब बिगड़ी जब अरिश्फा ने खुद को 'बच्ची' समझे जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने सभी के सामने कहा कि उनका दिमाग बाकी लोगों से ज्यादा तेज है। इस पर आम्रपाली के टिप्पणी करते हुए कहा कि रील कटवाने की कोशिश न करें। इसके बाद दोनों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई। अरिश्फा ने गुस्से में घरवालों को दोहरे चरित्र वाला कह दिया, जिसके बाद माही विज भी इस झगड़े में कूद पड़ीं।

पहले ही हफ्ते नॉमिनेट 4 कंटेस्टेंट

घर में बहसों का दौर अभी थमा भी नहीं था कि पहले ही वीक का नॉमिनेशन प्रोसेस पूरा हो गया। वोटिंग प्रक्रिया के बाद 4 बड़े नामों पर बेघर होने का खतरा मंडराने लगा है। इस हफ्ते कनिका मान, उदिती सिंह, अरिश्फा खान और लव गिल को नॉमिनेट किया गया है।

शो की शुरुआत में ही नॉमिनेशन की गाज गिरने से इन चारों खिलाड़ियों का खेल अब दर्शकों के हाथों में पहुंच चुका है। देखना होगा कि कौन सा कंटेस्टेंट पहले ही वीक में बेघर होकर सफर खत्म करता है।

बादशाह पर ईशा रिखी ने साधी चुप्पी

बिग बॉस 20 के एपिसोड के आखिर में किचन एरिया का माहौल भी काफी चर्चा में रहा। जहां युग, ईशा और रीति आपस में बातचीत कर रहे थे। युग ने मजाक में खुद को 'बादशाह' कहा, लेकिन ईशा रिखी ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया और पूरी तरह खामोश रहीं।

इसके बाद जब युग से पढ़ाई के बारे में पूछा गया तो ईशा रिखी ने साफ जवाब देने के बजाय बात टाल दी। घर के अंदर का यह उलझा हुआ समीकरण बता रहा है कि आने वाले दिनों में और भी दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे।

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर

BRS के कई विधायक सस्पेंड, सदन में नारेबाजी और हंगामे पर स्पीकर का एक्शन; तेलंगाना में कई नेताओं पर FIR

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां