आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Bigg Boss 20 में नॉमिनेशन का शिकार हुई आम्रपाली दुबे, सपोर्ट में उतरीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह

Amrapali Dubey Nomination: बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी नॉमिनेशन में हैं। इस बीच एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने दोनों के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस से वोट करने की अपील की है।

अपूर्वा नायक

Bigg Boss 20 Amrapali Dubey Nomination: कलर्स टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 20 ने धमाका मचा दिया है। जहां एक ओर काजी तौकीर को शो में काफी लाइमलाइट मिल रही है, तो वहीं दूसरी ओर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे मुश्किलों का सामना कर रही है।

हाल ही में बिग बॉस की नॉमिनेशन प्रोसेस में शो की कंटेस्टेंट और भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। नॉमिनेशन टास्क के दौरान सभी घरवालों ने आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी को नॉमिनेट किया है।

आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी

सपोर्ट में उतरी अक्षरा सिंह

नॉमिनेशन का शिकार हुई आम्रपाली दुबे को भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का पूरा साथ मिलता हुआ दिखायी दे रहा है। अक्षरा सिंह ने अपने फैंस से आम्रपाली दुबे को वोट करने की अपील की है। इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से उन्होंने आम्रपाली और रीति को अपना समर्थन दिखाया है।

आम्रपाली के लिए पोस्ट की खास स्टोरी

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के लिए इंस्टाग्राम पर खास स्टोरी पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि आम्रपाली नॉमिनेशन में हैं, और अब हमारी बारी है, उन्हें थोड़ा प्यार दिखाने की! वोट करो। वह अकेले बहुत अच्छा खेल रही हैं, अपनी बात पर अड़ी हुई हैं और अपनी पहचान बना रही हैं। तो चलो दोस्तों, उन्हें वोट करो और उन्हें सपोर्ट करते रहो! भोजपुरी फ्रेटरनिटी से किसी को बड़े प्लेटफॉर्म पर चमकते देखना हमेशा खास लगता है। आइए अपने भोजपुरी ऑडियंस की ताकत और प्यार दिखाएं। हर वोट मायने रखता है, आइए इसे उनके लिए मायने रखें!

रीति तिवारी के लिए भी की वोट अपील

आम्रपाली दुबे के अलावा अक्षरा सिंह ने रीति तिवारी के लिए भी वोट अपील की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से रीति तिवारी के सपोर्ट में लिखा कि लोग गलतियाँ करते हैं, वे गिरते हैं, वे सीखते हैं, और फिर से उठते हैं। और यही बिग बॉस का सफ़र है, कभी-कभी अपना बैलेंस खोना, खुद को फिर से ढूंढना, और हर अनुभव से आगे बढ़ना। रीति तिवारी जवान है, वह सीख रही है, और उसे यह दिखाने का पूरा मौका मिलना चाहिए कि वह असल में कौन है। कुछ पलों से उसके पूरे सफ़र को जज न करें। प्लीज़ उसे सपोर्ट करें, उसे नॉमिनेशन से बचाएं, और रीति तिवारी को वोट दें। लड़की को सीखने, आगे बढ़ने और चमकने दें।

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम

क्या CEC अकेले ले सकते हैं बड़े फैसले? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द, UP पर 10 लाख जुर्माना

दिल्ली के इंदिरा भवन में CWC की बैठक, CEC को 'मोदी सरकार की कठपुतली' कहा; इस्तीफे की मांग की

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन