आम्रपाली दुबे और उदिति सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

निरहुआ संग रिश्ते पर आम्रपाली दुबे ने किया खुलासा, उदिति सिंह ने बताया कोविड के दौरान क्यों हुआ ब्रेकअप

Bigg Boss 20 Twist: बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग डेटिंग की खबरों पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि वह उन्हें कई बार शादी की सलाह दे चुके हैं। वहीं उदिति सिंह ने ब्रेकअप की वजह बताई।

सोनाली झा

Bigg Boss 20 Nomination: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में घरवालों के बीच कई दिलचस्प बातचीत देखने को मिली। हफ्ते की शुरुआत जहां कंटेस्टेंट्स ने पुरानी बातों को भुलाकर एक-दूसरे से बातचीत और चीजें सुलझाने के साथ की, वहीं नॉमिनेशन टास्क ने घर का माहौल फिर बदल दिया। इस दौरान आम्रपाली दुबे ने निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव के साथ अपनी बॉन्डिंग और डेटिंग की खबरों पर बात की। वहीं, उदिति सिंह ने पहली बार अपने ब्रेकअप की वजह बताई।

आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी अभिनेता और सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ अपनी दोस्ती को लेकर कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में आने के बाद उनकी पहली दोस्ती उन्हीं से हुई थी। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच इतनी अच्छी बॉन्डिंग है कि कई बार बिना कुछ कहे ही एक-दूसरे की बात समझ जाते हैं। डेटिंग की खबरों पर आम्रपाली ने कहा कि लोगों को लगता है कि वह और निरहुआ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि निरहुआ उन्हें कई बार शादी करने की सलाह दे चुके हैं।

उदिति सिंह ने बताया क्यों हुआ ब्रेकअप

आम्रपाली के मुताबिक, लड़कों को शादी करना आसान लगता है, लेकिन एक लड़की के लिए शादी के बाद अपनी बनाई हुई जिंदगी और करियर को छोड़कर दूसरी जगह जाना आसान नहीं होता। वहीं, उदिति सिंह ने आसिफ खान के साथ बातचीत के दौरान अपने पुराने रिश्ते और ब्रेकअप पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनके लिए ब्रेकअप किसी ब्लेसिंग से कम नहीं था, क्योंकि इसके बाद उनका करियर और जिंदगी काफी बदल गई।

उदिति ने बताया कि कोविड और लॉकडाउन के दौरान उनके रिश्ते में काफी झगड़े हुए। सफाई और रोजमर्रा की चीजों को लेकर दोनों की सोच अलग थी। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पार्टनर का व्यवहार डोमिनेंट था और वह अक्सर उन्हें यह कहते थे कि वह कोई काम नहीं कर सकतीं या उन्हें कुछ नहीं आता। उदिति ने माना कि पार्टनर से लगातार डीमोटिवेशन मिलने की वजह से भी रिश्ते में परेशानी बढ़ी।

गुल्लू ने कनिका और उदिति को दिलाई एक-एक लाइफ

गुल्लू लगातार दो हफ्तों से घर के कैप्टन हैं। बिग बॉस ने उन्हें स्पेशल पावर देते हुए 2X रूम में बुलाया। उन्हें 80 प्रतिशत राशन के साथ दो कंटेस्टेंट्स की एक-एक लाइफ वापस करने या 120 प्रतिशत राशन लेने का विकल्प दिया गया। गुल्लू ने 80 प्रतिशत राशन वाला विकल्प चुना और कनिका मान व उदिति सिंह की एक-एक लाइफ वापस कर दी।

इस हफ्ते 10 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट

नॉमिनेशन टास्क में कंटेस्टेंट्स की जोड़ियां बनाई गईं। आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी के बीच फैसला नहीं हो पाया, जिसके चलते दोनों नॉमिनेट हुईं। माही विज ने खुद को नॉमिनेट किया, जबकि स्काउट ने भी खुद को नॉमिनेट किया। काजी तौकीर और उदिति सिंह, अमन गांधी और कनिका मान भी नॉमिनेट हुए। इसके अलावा यंग डीएसए और मैरी कॉम भी नॉमिनेशन में हैं। कम वोट पाने वाले कंटेस्टेंट की एक लाइफ खत्म हो जाएगी।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज