आम्रपाली दुबे और पवन सिंह (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Bigg Boss 20: पवन सिंह का गाना सुन खुशी से झूम उठीं आम्रपाली, बोली-मेरे इंडस्ट्री के पावर स्टार गा रहे हैं

Bigg Boss 20 Amrapali Dubey: बिग बॉस 20 के घर में पवन सिंह का गाना सुनते ही आम्रपाली दुबे खुशी से झूम उठीं। उन्होंने उत्साह में कहा कि उनके इंडस्ट्री के पावर स्टार गा रहे हैं।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • बिग बॉस 20 में पवन सिंह का गाना सुन झूम उठीं आम्रपाली दुबे

  • काटी रात मैंने खेतों में सुनते ही खुशी से नाचने लगीं एक्ट्रेस

  • आम्रपाली बोलीं- मेरे इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह गा रहे हैं

Bigg Boss 20 Amrapali Dubey Pawan Singh: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में इस हफ्ते कई धमाकेदार एपिसोड देखने के लिए मिले हैं। बिग बॉस के घर में इस हफ्ते हुए लड़ाई-झगड़ों से घर का माहौल गर्माया हुआ था।

ऐसे में बिग बॉस घर में नजर आने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे कुछ खुशी के लम्हें बिताती हुई नजर आयी है। दरअसल बिग बॉस के घर में मॉर्निंग अलार्म में भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का गाना सुनते ही आम्रपाली खुशी से झूम उठती हैं।

पवन सिंह का गाना सुन नाचने लगी आम्रपाली

बिग बॉस के घर में पवन सिंह के स्त्री 2 के फेमस सॉन्ग काटी रात मैंने खेतों में तू आयी नहीं गाना गूंजते ही आम्रपाली दुबे खुशी से नाचने लगती है। साथ ही एक्ट्रेस सभी घरवालों को खुशी से बताती है कि मेरे इंडस्ट्री के पवन सिंह गा रहे हैं। आम्रपाली दुबे का ये रिएक्शन भोजपुरी सिनेमा के फैंस के लिए खास बन गया है।

पवन सिंह का गाना सुन खिल उठा आम्रपाली का चेहरा

बिग बॉस के घर में गाना बजते ही आम्रपाली दुबे का उत्साह देखने लायक था। पवन सिंह की आवाज सुनकर वह खुशी से झूमने लगीं। उन्होंने अपने अंदाज में पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का पावर स्टार बताया। उनके इस रिएक्शन से साफ नजर आया कि वह पवन सिंह के गाने को सुनकर कितनी खुश थीं।

भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय नाम हैं पवन सिंह और आम्रपाली

पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और गायकों में शामिल हैं। उनके गाने अक्सर दर्शकों के बीच चर्चा में रहते हैं। वहीं, आम्रपाली दुबे भी भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। दोनों कलाकारों ने भोजपुरी मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। ऐसे में बिग बॉस के घर में पवन सिंह का गाना सुनकर आम्रपाली का उत्साहित होना भोजपुरी सिनेमा के प्रशंसकों के लिए भी खास पल बन गया।

बिग बॉस में नजर आ चुके हैं ये भोजपुरी स्टार्स

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार जैसे रवि किशन, संभावना सेठ, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, मोनालिसा, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, नीलम गिरी से लेकर आम्रपाली दुबे तक रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार