आसिफ खान और सलमान खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Bigg Boss 20 Twist: पंचायत फेम आसिफ खान की हुई घर में एंट्री, सलमान खान के सामने सुनाया स्ट्रगल तो छलके आंसू

Salman Khan Bigg Boss 20: अभिनेता आसिफ खान ने बिग बॉस 20 में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री की। सलमान खान के सामने उन्होंने अपने स्ट्रगल की कहानी सुनाई और बताया कि वह ढिंका चिका गाने में जूनियर आर्टिस्ट थे।

सोनाली झा

Bigg Boss 20 Panchayat Fame Aasif Khan: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ ग्रैंड प्रीमियर के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लौट आया है। शो में एक के बाद एक कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो रही है। ‘पंचायत’ फेम अभिनेता आसिफ खान भी शो के दूसरे कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस के घर में दाखिल हुए। स्टेज पर उन्होंने अपनी जिंदगी के संघर्ष के बारे में बात की और इस दौरान भावुक भी नजर आए।

आसिफ खान ने बताया कि बॉलीवुड में उनका सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने सलमान खान की फिल्म रेडी के मशहूर गाने ‘ढिंका चिका’ में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। अब उसी सलमान खान के सामने बतौर कंटेस्टेंट खड़े होना उनके लिए बेहद खास पल रहा। इस दौरान आसिफ अपनी मां को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने अपनी मां से कहा कि आज उनका बेटा आसिफ खान सलमान खान के साथ खड़ा है। अभिनेता की यह बात सुनकर ग्रैंड प्रीमियर का माहौल भी भावुक हो गया।

गजब बेइज्जती है डायलॉग ने बदली जिंदगी

आसिफ खान ने ‘पंचायत’ में अपने किरदार और डायलॉग ‘गजब बेइज्जती है’ से खूब लोकप्रियता हासिल की थी। उन्होंने बताया कि जब यह डायलॉग वायरल हुआ, उस वक्त वह कोविड के दौरान अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने अपने संघर्ष और उस दौर को याद करते हुए बताया कि कैसे छोटे-छोटे मौके उनके करियर में आगे बढ़ने का जरिया बने।

कनिका मान और काजी तौकीर की भी एंट्री

शो में अभिनेत्री कनिका मान ने भी एंट्री की। ग्रैंड प्रीमियर में उन्हें हथौड़ा चलाने का टास्क दिया गया। वहीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर काजी तौकीर ने खुद को रॉकस्टार बताते हुए शो में कदम रखा। उन्होंने सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ ना चीज फरेबी में काम करने का दावा भी किया। पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी की एंट्री भी भावुक रही। उन्होंने प्यार और टूटे रिश्ते से जुड़ी अपनी कहानी सुनाई और इस दौरान रो पड़ीं।

इस बार डबल लाइफ और हाउस ऑफ इल्यूजन

बिग बॉस 20 में इस बार कई नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। शो की थीम हाउस ऑफ इल्यूजन और ड्युअलिटी पर आधारित है। कंटेस्टेंट्स को डबल लाइफ यानी एक खास तरह का वरदान भी दिया जाएगा। घर में 20 नंबर का एक खास कमरा भी है, जिसका राज शो के दौरान सामने आएगा। इस बार बिग बॉस का घर भी काफी अलग अंदाज में तैयार किया गया है। घर में शार्क वाला पूल, एंट्री गेट पर गोरिल्ला और अजगर समेत कई जीव-जंतुओं के डिजाइन नजर आ रहे हैं।

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में अब तक 5 की मौत, बिजली काटी गई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें

Explainer: दिल्ली क्यों बनती जा रही मौत की राजधानी, हर साल सैकड़ों घटनाएं; फिर भी नहीं सुधरे हालात, वजह क्या?

सत्य निकेतन में 4 मंजिला बिल्डिंग कैसे बनी मलबे का ढेर, हादसे से पहले क्या हुआ था? समझिए पूरी कहानी