

Rhiya Ahir VS Love Gill Bigg Boss 20: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 20 आज यानी 6 सितंबर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। शो के ग्रैंड प्रीमियर को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। माही विज, कनिका मान और ईशा रिखी समेत कई नामों को लेकर चर्चा है, जबकि कुछ कंटेस्टेंट्स की एंट्री को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। इसी बीच रिया अहीर और लव गिल से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है, जिसने शो की शुरुआत से पहले ही माहौल गर्म कर दिया है।
बिग बॉस 20 में इस बार मेकर्स ने एक अलग तरह का ट्विस्ट रखा है। रिया अहीर और लव गिल में से किसी एक को शो में एंट्री देने के लिए फैंस से वोटिंग कराई गई। यानी जनता के वोट के आधार पर दोनों में से किसी एक को बिग बॉस के घर में जगह मिलने वाली है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों ही कंटेस्टेंट शो का हिस्सा बन सकते हैं। अब इसका असली खुलासा ग्रैंड प्रीमियर में होगा। इस बीच मेकर्स ने दोनों का एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें रिया और लव सलमान खान के सामने ही एक-दूसरे से बहस करती नजर आ रही हैं।
प्रोमो में सलमान खान दोनों कंटेस्टेंट्स का परिचय कराते हुए कहते हैं कि अब वक्त है उन दो दावेदारों से मिलने का, जिनकी किस्मत का फैसला दर्शकों ने किया है। इसके बाद रिया और लव के बीच पुरानी बातों को लेकर बहस शुरू हो जाती है। रिया, लव की कही एक बात का जिक्र करते हुए उन पर तंज कसती हैं। इसके जवाब में लव भी उन्हें करारा जवाब देती हैं। बातचीत इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक-दूसरे पर तीखी टिप्पणियां करती नजर आती हैं।
प्रोमो में लव गिल रिया अहीर से कहती हैं कि अगर ड्राइवर गाड़ी नहीं रोकता तो शायद आज वह यहां नहीं होतीं। इस पर रिया जवाब देती हैं कि उनकी जिंदगी का मकसद वहीं पूरा हो जाता। इसके बाद लव कहती हैं कि अगर ऐसा है तो उनका काम बाहर ही है, क्योंकि बिग बॉस के घर में हर कोई अपने हक के लिए खुद लड़ सकता है। दोनों की यह गर्मागर्म बहस देखकर सलमान खान भी हैरान नजर आते हैं।