गौरव खन्ना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

वह जिद्दी है जो ठान लेता है...'बिग बॉस 19' विनर बने गौरव खन्ना के पति ने कही ये बात

Gaurav Khanna News: बिग बॉस 19 का फिनाले गौरव खन्ना के नाम रहा। शांत स्वभाव से गेम खेलने वाले गौरव ने ट्रॉफी जीती और उनके पिता ने फिनाले के बाद बेटे की जीत पर कई भावुक बातें साझा कीं।

स्नेहा मौर्या

Gaurav Khanna Father Reaction: बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले आखिरकार सम्पन्न हो गया और इस साल की चमचमाती ट्रॉफी अभिनेता गौरव खन्ना के हाथों में पहुंची। पूरे सीजन में अपने शांत, संयमित और क्लियर गेमप्ले से सुर्खियां बटोरने वाले गौरव ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि अपने परिवार को भी गर्व महसूस करवाया। उनकी टक्कर फिनाले में श्रीनगर की फरहाना भट्ट से थी, लेकिन गौरव ने अपने स्थिर स्वभाव के दम पर बाजी मार ली।

मुंबई में पत्नी आकांक्षा के साथ रहने वाले गौरव मूल रूप से कानपुर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। फिनाले के बाद उनके पिता ने आईएएनएस से बातचीत में बेटे की जीत पर खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने बताया कि शुरुआत में जब उन्होंने शो देखना शुरू किया था, तो उन्हें लगातार झगड़ों व बहस से बेहद परेशानी हो रही थी।

गौरव खन्ना की जीत पर पिता ने तोड़ी चुप्पी

उनके पिता ने कहा, “शुरुआत में मजा नहीं आ रहा था। हर समय लड़ाई-झगड़ा चल रहा था। मुझे लगा कि मेरा बेटा यहां क्यों आया है। लेकिन गौरव जैसे-जैसे शांत रहकर गेम खेलता रहा, मुझे भरोसा हो गया कि वो जीत सकता है। उसका स्वभाव ही ऐसा है कि वह किसी से लड़ता नहीं।” उन्होंने आगे बताया कि गौरव बचपन से ही बेहद जिद्दी और फोकस्ड रहा है। “हमें उम्मीद थी कि वो जीतेगा क्योंकि वह जो ठान लेता है, वो कर ही देता है। मास्टरशेफ में भी उसने सोच लिया था कि जीतना है और जीत गया। इस बार भी उसने पूरा जोर लगाया।”

बिग बॉस 19 के घर को लेकर कही ये बात

बिग बॉस 19 के घर में लगातार झगड़े, टकराव और ग्रुपिज्म देखने को मिले। गौरव के पिता बताते हैं कि खासकर जीशान और अभिषेक के बीच कई बार स्थिति बिगड़ते-बिगड़ते रह जाती थी। लेकिन सबसे ज्यादा उन्हें गुस्सा फरहाना भट्ट की एक टिप्पणी पर आया।

उन्होंने कहा, “जब फरहाना ने गौरव से कहा ‘तुम कौन से बड़े टीवी सुपरस्टार हो? क्या कर लोगे?’उस वक्त बहुत गुस्सा आया। गौरव ने बहुत शांति से जवाब दिया, लेकिन अगर मैं वहां होता तो जरूर थप्पड़ मार देता।”गौरव की जीत न सिर्फ उनके फैंस के लिए खुशी का मौका है, बल्कि उनके परिवार के लिए भी यह एक बड़ा गर्व है। उनकी विनम्रता, संयम और क्लीन गेमप्ले ने उन्हें इस सीजन का असली विनर बना दिया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग