सलमान खान ने शुरू की बिग बॉस 19 की तैयारी, जानें कब शूट होगा प्रोमो 
मनोरंजन

बिग बॉस 19 की तैयारी में जुटे सलमान खान, जानें कब शूट होगा प्रोमो और कौन करेगा प्रोड्यूस

बिग बॉस 19 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। एंडेमोल शाइन इंडिया ही इस प्रोड्यूस करेगा और सलमान खान जून में इसका प्रोमो की शूट करेंगे। प्रोमो जुलाई में रिलीज हो सकता है।

अनिल सिंह

बिग बॉस 19 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है, जल्द ही सलमान खान इसके प्रोमो की शूटिंग करने वाले हैं और एंडेमोल शाइन इंडिया ही बिग बॉस 19 को प्रोड्यूस करेगा।  दरअसल कुछ समय पहले यह खबर सामने आ रही थी कि प्रोडक्शन हाउस बनिजय एशिया (एंडेमोल शाइन इंडिया) कलर्स टीवी से अलग हो रहा है, जिसके बाद बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी रियलिटी शो की ऑडियंस हैरान हो गई थी।

कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है एक सीजन खत्म होता है, तभी से दूसरे सीजन की तैयारी में प्रोड्यूसर जुट जाते हैं लेकिन इस बार ऐसा कहा गया कि कलर्स टीवी और बनिजय एशिया (एंडेमोल शाइन इंडिया) अलग होने वाले हैं, इस वजह से प्रशंसक हैरान नजर आ रहे थे, लेकिन अब उनके लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, एंडेमोल शाइन इंडिया ही बिग बॉस 19 को भी प्रोड्यूस करेगा।

पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि बिग बॉस 19 की तैयारी में प्रोड्यूसर जुट गए हैं, एंडेमोल शाइन इंडिया ही इसे प्रोड्यूस करने वाला है। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि सलमान खान जून के अंत में बिग बॉस 19 का पहला प्रोमो शूट करेंगे। यह प्रोमो जुलाई के अंत तक टीवी पर टेलीकास्ट होगा। जबकि अक्टूबर के महीने में बिग बॉस 19 टीवी पर दस्तक देगा।

बिग बॉस 19 शुरू होने से पहले बिग बॉस ओटीटी 4 को लेकर भी ऑडियंस जानकारी पाना चाहती है, लेकिन बिग बॉस ओटीटी 4 के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है, कहा यह जा रहा है कि इस बार बिग बॉस ओटीटी 4 को पोस्टपोन किया जा सकता है, हालांकि इसके बारे में कोई भी ऑफिशियल जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा