बिग बॉस 19 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Bigg Boss 19 में मिस हुई ये 5 मसालेदार चीजें, जो हर सीजन में बनती थीं TRP का तड़का!

Bigg Boss 19 Grand Finale: बिग बॉस 19 आज अपने फिनाले पर पहुंच चुका है और इस सीजन में कई ऐसी चीजें हुईं जो पहले कभी नहीं देखी गईं। जानिए वो 5 यूनिक ट्विस्ट जिन्होंने इस सीजन को सबसे अलग बनाया।

स्नेहा मौर्या

Bigg Boss 19 Unique Twists: पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अपने ग्रैंड फिनाले पर पहुंच चुका है और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। 7 दिसंबर की इस खास रात से पहले यह सीजन खुद को बाकी सभी सीजन्स से बिल्कुल अलग साबित कर चुका है। नए टास्क, अनअपेक्षित फैसले और कंटेस्टेंट्स की स्ट्रैटेजी ने इसे बेहद अनप्रेडिक्टेबल बना दिया। आइए जानते हैं इस बार शो को खास बनाने वाली 5 अनोखी बातें....

दरअसल, जहां पिछले कई सीजन्स में लव स्टोरीज शो की यूएसपी रही हैं, जैसे प्रिंस-युविका से लेकर तेजस्वी-करण तक वहीं इस बार बिग बॉस 19 में एक भी रोमांटिक कपल नहीं बना। कंटेस्टेंट्स ने गेम पर फोकस रखने की रणनीति अपनाई और रिश्तों में उलझे बिना अपने प्रदर्शन पर ध्यान दिया। इससे शो में रोमांस की जगह टास्क, स्ट्रैटेजी और झगड़ों ने ज्यादा जगह ली।

कैप्टन भी करते रहे घर की ड्यूटी

इस बार घर में कैप्टन बनना सिर्फ पॉवर का नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का भी रोल था। शाहबाज, बादशाह, मृदुल तिवारी से लेकर गौरव खन्ना तक कई कप्तानों को घर का काम खुद करना पड़ा। पहले जहां कैप्टन आम तौर पर किसी भी ड्यूटी से मुक्त रहते थे, इस बार मेकर्स ने नियम बदलकर कैप्टन को भी एक्टिव पार्टिसिपेशन की जरूरत दिखाई।

इस सीजन में नहीं था जेल कॉन्सेप्ट

जहां बिग बॉस 12, 15 और 16 जैसे सीजन्स में नियम तोड़ने पर जेल की सजा आम बात थी, वहीं इस बार बिग बॉस 19 में जेल की व्यवस्था पूरी तरह हटाई गई। किसी भी कंटेस्टेंट को न जेल में भेजा गया और न ही सजा दी गई, जिससे घर का माहौल पहले की तुलना में काफी अलग नजर आया।

पहले ही दिन हुआ बड़ा ट्विस्ट

सीजन की सबसे चौंकाने वाली घटनाओं में एक थी पहले ही दिन फरहाना भट्ट का नॉमिनेशन और सीक्रेट रूम में भेजा जाना। घरवाले उन्हें बेघर समझ बैठे, जबकि मेकर्स ने उन्हें सीक्रेट रूम में रखकर शुरुआत से ही हाई-वोल्टेज ड्रामा क्रिएट किया। ऐसा ट्विस्ट पहले किसी सीजन में देखने को नहीं मिला था।

इस बार नहीं हुई कोई डिनर डेट

जहां पहले कई सीजन्स में उपेन-करिश्मा, रुबीना-अभिनव और अन्य कपल्स की स्पेशल डिनर डेट्स चर्चा में रहती थीं, वहीं इस बार बिग बॉस 19 में एक भी डिनर डेट नहीं कराई गई। यहां तक कि फिनाले में पहुंचे गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा के बीच भी कोई स्पेशल मोमेंट नहीं दिखाया गया। फिलहाल इन सभी बदलावों ने बिग बॉस 19 को बेहद ताजा, अनोखा और सरप्राइज से भरा बना दिया। अब दर्शकों को बस इंतजार है कि कुछ ही घंटों में इस रोमांचक सफर का विजेता कौन बनता है।

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, 10 बजे होगा सभी नेताओं का फोटो सेशन

IAS Officer Suspension Rules: डीएम साहब को कौन कर सकता है सस्पेंड? किसके पास है अधिकार, जानिए पूरा नियम

UN ने BRICS को बताया अहम मंच, वित्तीय संस्थानों में सुधार पर दिया जोर, आतंकवाद पर दोहरा मापदंड न रखने की अपील

BRICS Summit: ग्लोबल गवर्नेंस में बदलाव की मांग, UNSC में सुधार के प्रस्ताव पर मिला संयुक्त राष्ट्र का समर्थन