बिग बॉस 19 : तान्या मित्तल ने अभिषेक बजाज को बताया एक्टर और कैप्टेंसी पर भी उठा सवाल 
मनोरंजन

Bigg Boss 19: 'कठपुतली कप्तान', तान्या मित्तल ने अभिषेक बजाज को बताया एक्टर, कैप्टेंसी पर उठा सवाल

Abhishek Bajaj Captaincy: बिग बॉस 19 के नए कप्तान अभिषेक बजाज की कैप्टेंसी पर कई कंटेस्टेंट्स ने सवाल उठाए हैं, इन्हे कठपुतली कप्तान बताया जा रहा है।

अनिल सिंह

StartFragment

Tanya Mittal On Abhishek Bajaj: 'बिग बॉस 19' को शुरू हुए एक महीने से अधिक का समय हो गया है। इस शो में अब सभी कंटेस्टेंट का गेम खुलकर सामने आ रहा है। हाल ही में अमाल मलिक का असली चेहरा सबके सामने आया था।

अब सभी कंटेस्टेंट ने नए कप्तान अभिषेक बजाज की कैप्टेंसी पर सवाल उठाए हैं। इसी बीच, तान्या मित्तल ने उन्हें बहुत अच्छा एक्टर तक बता दिया है। 'बिग बॉस 19' का एक लेटेस्ट प्रोमो इंस्टाग्राम पर मेकर्स ने शेयर किया है। इसमें बिग बॉस अभिषेक बजाज की कैप्टेंसी पर कंटेस्टेंट की राय पूछते हैं।

अभिषेक की कप्तानी से खुश कुनिका 

वीडियो में कुनिका सदानंद कहती दिख रही हैं कि वह अभिषेक की कप्तानी से खुश हैं। इसके बाद अभिनेत्री अशनूर कौर उनकी बात से सहमत होते हुए कहती हैं, "कई जो मुद्दे बन सकते थे, उनको अभिषेक ने वहीं सुलझा दिया।"

कप्तान बनने के काबिल नहीं 

इसके बाद कंटेस्टेंट बसीर अली ने अपनी आपत्ति जताते हुए कहा कि वह अशनूर, गौरव खन्ना और कुनिका की राय से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा, “मुद्दों को उठते ही दबा देना कप्तानी नहीं है। वह घर के कप्तान बनने के काबिल नहीं है।”

अभिषेक ने बहुत अच्छी एक्टिंग की

इसके बाद तान्या मित्तल की बारी आती है। वह बिना किसी लाग-लपेट के अशनूर और अभिषेक पर निशाना साधते हुए कहती हैं, “मुझे लगा अशनूर की कप्तानी बहुत अच्छी थी, पर सात दिन अभिषेक ने बहुत अच्छी एक्टिंग की।”

कठपुतली कप्तान

वहीं, अमाल मलिक ने कहा कि उन्हें बताया गया था कि क्या करना है और क्या कहना है, जिस पर बशीर ने अभिषेक को 'कठपुतली कप्तान' कहा। इस वीडियो से साफ पता चल रहा है कि अधिकतर घरवालों को अभिषेक की कप्तानी पर विश्वास नहीं है। 'बिग बॉस' के घर में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, आवेज दरबार, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी जैसे कंटेस्टेंट बंद हैं। देखना है कि इस 'वीकेंड का वार' एपिसोड में किस-किस को नॉमिनेट किया जाता है और कौन ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर निकलेगा। सलमान इस शो को होस्ट कर रहे हैं।

EndFragment

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज