नॉमिनेशन में तान्या ने किया 'बड़ा खेल', बिग बॉस 19 में पूरे घर पर लटकी एविक्शन की तलवार 
मनोरंजन

Bigg Boss 19 Update: धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि, नॉमिनेशन में तान्या ने लगभग पूरे घर को किया नॉमिनेट

Bigg Boss 19 Highlights: एपिसोड धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि से शुरू हुआ। अमल और प्रणित में बहस हुई। नॉमिनेशन टास्क में तान्या ने लगभग पूरे घर को नॉमिनेट कर दिया, जिससे एविक्शन की तलवार सब पर लटक गई।

अनिल सिंह

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' में ग्रैंड फिनाले से पहले घर के कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव चरम पर है। वीकेंड का वार के बाद सोमवार का दिन नॉमिनेशन टास्क लेकर आया, जिसने घर के माहौल को पूरी तरह से गरमा दिया। एपिसोड की शुरुआत बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देकर हुई, जिनका सोमवार को निधन हो गया।

एपिसोड में आगे, अमल मलिक और प्रणित मोरे के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जब अमल ने प्रणित से शिकायत की कि उन्होंने उन्हें 'लूजर' क्यों कहा। प्रणित ने अपनी बात रखते हुए अमल को बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा था। इसके अलावा, फरहाना और मालती के बीच भी छोटी सी लड़ाई हुई, जो इस बात का संकेत है कि फिनाले से पहले घर में रिश्तों में और कड़वाहट आएगी।

धर्मेंद्र को भावुक श्रद्धांजलि

एपिसोड की शुरुआत में बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र को भावुक श्रद्धांजलि दी गई। स्क्रीन पर धर्मेंद्र की सलमान खान के साथ कुछ तस्वीरें दिखाई गईं, जिसके जरिए उन्हें याद किया गया और उनके योगदान को सराहा गया। यह भावुक पल घर में चल रहे ड्रामे से अलग था।

तान्या के ड्रामे पर बवाल

तान्या मित्तल घर में अपने ड्रामे से बाज नहीं आ रही हैं। घरवाले उन्हें चिढ़ा रहे थे कि वह अब सीरियल में आने वाली हैं। तान्या ने इसका जवाब अमल मलिक की 'नजर उतार कर' दिया। तान्या के व्यवहार पर कमेंट करते हुए मालती उन्हें 'पागल' कहती दिखीं। वहीं, फरहाना ने तान्या पर तंज कसते हुए कहा कि उनके भाई भी उनकी तरह ही 'फेंकते' हैं।

नॉमिनेशन में पूरा घर सूली पर

बिग बॉस ने घरवालों को नॉमिनेशन टास्क में हिस्सा लेने का निर्देश दिया। इस बार का नॉमिनेशन दिलचस्प था क्योंकि बिग बॉस ने घरवालों को कितने भी सदस्यों को नॉमिनेट करने की छूट दी थी। नॉमिनेशन के लिए सबसे पहले प्रणित मोरे को कन्फेशन रूम में बुलाया गया। इस प्रक्रिया में, तान्या मित्तल ने घर में जाकर लगभग हर घरवाले को नॉमिनेट कर दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि चूँकि सबने एक-दूसरे का नाम लिया, इस हफ्ते लगभग पूरा घर ही नॉमिनेट हो चुका है। अब देखना होगा कि एविक्शन में क्या मोड़ आता है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन