बिग बॉस 19: मालती के 'पागल' कहने पर भड़के मृदुल तिवारी, बोले-'भूत बना दूंगा' 
मनोरंजन

बिग बॉस 19: 'पागल' कहने पर भड़के मृदुल तिवारी, मालती चाहर को दी भूत बनाने की धमकी

Mridul Tiwari Malti Chahar Fight: बिग बॉस 19 में मृदुल तिवारी और वाइल्ड कार्ड मालती चाहर के बीच तीखी बहस हुई। मालती ने कहा 'पागल', तो गुस्से में मृदुल ने दी 'भूत बना दूंगा' की धमकी।

अनिल सिंह

Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का घर इस हफ्ते एक अखाड़े में तब्दील हो गया है। नीलम और नेहल की भिड़ंत के बाद, अब वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती चाहर और मृदुल तिवारी के बीच हुई तीखी बहस दर्शकों के बीच चर्चा का केंद्र बन चुकी है। जियो हॉटस्टार ने शो का एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें घरवाले एक-दूसरे पर तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए झगड़ते दिख रहे हैं। मालती, जो हाल ही में वाइल्ड कार्ड के तौर पर घर में दाखिल हुई हैं, उनकी एंट्री के बाद से ही घर का माहौल गरमा गया है।

प्रोमो में बिग बॉस घरवालों को कैप्टेंसी टास्क देते हैं, जिसके दौरान नेहल और नीलम आपस में भिड़ जाते हैं। इसके बाद फरहाना और मालती के बीच भी जबरदस्त झगड़ा देखने को मिलता है, जहां फरहाना पूछती है कि मालती ने उसे क्या बुलाया। मालती जवाब देती है कि फरहाना के पास कोई टैलेंट नहीं है और वह बकवास करती है। इसी गहमागहमी के बीच मृदुल और मालती की जुबानी जंग शुरू होती है, जो जल्द ही एक बड़ी लड़ाई का रूप ले लेती है।

मालती के शब्दों से भड़के मृदुल तिवारी

कैप्टेंसी टास्क के दौरान मालती लगातार मृदुल तिवारी को 'पागल', 'बेवकूफ' और 'चल हट, निकल यहां से' जैसे शब्द कहती हैं, जिसके चलते मृदुल का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। मृदुल उन्हें टोकते हुए कहते हैं कि मालती ने अभी तक किसी को फालतू शब्द नहीं बोले हैं। जब मालती उन्हें फिर से 'पागल है?' बोलती हैं, तो मृदुल का सब्र टूट जाता है।

मृदुल ने दी खतरनाक धमकी

लगातार अपमानजनक शब्द सुनकर मृदुल भड़क जाते हैं और कहते हैं, 'मैंने एक सेकेंड सोचा कि मैं इसे इतनी बुरी गाली दे दूंगा कि शर्म आ जाएगी इसे।' लेकिन मालती 'तेरा हो गया?' कहकर उन्हें और उकसाती हैं। इसके जवाब में मृदुल आपा खो बैठते हैं और मालती से कहते हैं, 'अरे ओ हट...भूत बना दूंगा एक मिनट में।' मालती उन्हें फिर पागल कहती हैं, तो मृदुल जवाब देते हैं, 'हां, पागल हूं मैं। तेरे जैसे 50 पागल बेक दूंगा एक मिनट में।'

नॉमिनेशन की तलवार लटकी

मेकर्स ने इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा है कि, ''लड़ाई का नया चैप्टर शुरू, मृदुल बनाम मालती की टक्कर बना सबका सेंटर ऑफ अट्रैक्शन।'' इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, जीशान क़ादरी, नीलम गिरी, प्रणीत मोरे और बसीर अली नॉमिनेट हुए हैं। अब इन सभी कंटेस्टेंट्स पर एविक्शन का खतरा मंडरा रहा है। यह शो कलर्स चैनल और जियो हॉटस्टार पर रोजाना प्रसारित होता है।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी