माइक टायसन की सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में एंट्री की खबर सच या फिर अफवाह 
मनोरंजन

Bigg Boss 19: माइक टायसन की एंट्री की खबर से उत्साह में फैंस, जानें खबर सच है या अफवाह

Mike Tyson: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में माइक टायसन की एंट्री की खबर को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है आइए जानते हैं यह खबर सच है या महज अफवाह।

अनिल सिंह

StartFragment

Mike Tyson In Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की शुरुआत कलर्स टीवी पर 24 अगस्त से होने वाली है। बिग बॉस के घर की पहली झलक देखने को मिल गई है। शो के इस सीजन से कंफर्म कंटेस्टेंट के तौर पर कई खिलाड़ियों का नाम सामने आ चुका है। इसी बीच एक बड़ी अपडेट सामने आई है, बिग बॉस 19 में पूर्व अमेरिकन बॉक्सर माइक टायसन की एंट्री होने वाली है ऐसा दावा किया जा रहा है। बिग बॉस 19 में माइक टायसन की एंट्री की खबर से फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

बिग बॉस 19 में माइक टायसन नजर आएंगे या नहीं उनके एंट्री की खबर सच है या अफवाह, इसको भी लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से बहस हो रही है। आइए जानते हैं माइक टायसन की एंट्री की खबर सच है या महज एक अफवाह।

बतौर मेहमान नजर आएंगे माइक टायसन

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बिग बॉस 19 में माइक टायसन मेहमान बनकर पहुंचेंगे। वह बिग बॉस के घर में एक हफ्ता रहेंगे और उसके बाद वह चले जाएंगे। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि बिग बॉस 19 में एंट्री को लेकर माइक टायसन के साथ एडवांस लेवल पर बातचीत चल रही है, उनकी फीस को लेकर बात हो रही है। अगर डील फाइनल हो जाती है, तो वह शो के शुरुआत में नहीं बल्कि अक्टूबर के महीने में एक हफ्ते के लिए बिग बॉस के घर में बतौर मेहमान नजर आएंगे।

अफवाह नहीं है माइक टायसन के एंट्री की खबर

माइक टायसन के बिग बॉस 19 में आने का दावा अफवाह नहीं है, वह बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट के तौर पर नहीं बल्कि मेहमान के तौर पर नजर आएंगे और मेकर्स के साथ उनकी बातचीत इस समय फीस को लेकर चल रही है। डील तय हुई तो उनका आना तय माना जा रहा है, लेकिन अगर डील तय नहीं हुई, तो वह बिग बॉस 19 का हिस्सा नहीं बनेंगे।

माइक टायसन को क्यों बनाया जा रहा है मेहमान

सूत्रों का कहना है कि पिछले काफी समय से बिग बॉस के घर में इंटरनेशनल कंटेस्टेंट्स या फिर मेहमान नजर नहीं आए हैं, ऐसे में शो मेकर दर्शकों के बीच बिग बॉस 19 को लेकर उत्साह बनाने के लिए माइक टायसन को मेहमान के तौर पर लाना चाह रहे हैं, अब माइक टायसन बिग बॉस 19 का हिस्सा बनते हैं या नहीं यह देखना वाकई दिलचस्प होगा।

EndFragment

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन