फिनाले से पहले टूट गया मालती चाहर का सपना 
मनोरंजन

Malti Chahar Eliminated: फिनाले से पहले टूट गया मालती चाहर का सपना, दो घरवालों पर भड़कीं एक्ट्रेस

Pranit More Malti Fight: बिग बॉस 19 अपने फिनाले से ठीक पहले मालती एलीमिनेट हो गईं। एक टास्क के दौरान ‘मैजिकल कढ़ाई’ से निकले पिंक कार्ड ने मालती की सफर खत्म कर दिया, जबकि फरहाना टॉप 5 में पहुंच गईं।

सोनाली झा

Malti Chahar Evicted: बिग बॉस 19 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और पूरा घर एक-एक कर इमोशनल मोड़ से गुजर रहा है। लड़ाइयों, दोस्ती, स्ट्रेटजी और गेमप्ले से भरे इस सीजन में अब ग्रैंड फिनाले में सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं। लेकिन फिनाले वीक में एक बड़ा उलटफेर हुआ, जब कंटेस्टेंट मालती चाहर घर से बाहर हो गईं। यह एलीमिनेशन न सिर्फ घरवालों बल्कि दर्शकों के लिए भी चौंकाने वाला रहा, क्योंकि मालती शो की मजबूत दावेदारों में से एक मानी जाती थीं।

लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस ने सभी घरवालों को गार्डन एरिया में बुलाया, जहां एक ‘मैजिकल कढ़ाई’ रखी गई थी। इस कढ़ाई के जरिए यह फैसला होने वाला था कि कौन फिनाले तक जाएगा और कौन शो से बाहर होगा। पहले से ही गौरव खन्ना सीजन के पहले फाइनलिस्ट बन चुके हैं, इसलिए उनकी फोटो बोर्ड पर लगी हुई थी। सभी कंटेस्टेंट को अपना नाम कार्ड पर लिखकर कढ़ाई में डालना था। कार्ड अगर हरा रंग देता है तो फिनाले में जगह बनती है और पिंक रंग आने पर सफर खत्म हो जाता है।

मालती चाहर का निकला पिंक कार्ड

इस प्रक्रिया में प्रणीत मोरे, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट सुरक्षित घोषित हुए। आखिरी मुकाबला मालती और फरहाना के बीच हुआ। फरहाना के कार्ड पर हरा रंग आता है, जबकि मालती चाहर का कार्ड पिंक निकला, जिससे तय हो गया कि फिनाले से ठीक पहले उन्हें शो से बाहर जाना होगा और फरहाना टॉप 5 की आधिकारिक सदस्य बन जाती हैं।

मालती चाहर दिखीं काफी इमोशनल

घर से निकलते समय मालती काफी इमोशनल दिखीं और सभी घरवालों से गले लगकर अलविदा कहती नजर आईं। प्रणीत मोरे और अमाल मलिक को माफ करने से किया मना इविक्शन के बाद भावुक माहौल के बीच मालती सभी से तो गले लगाती हैं, लेकिन जब बात प्रणीत मोरे और अमाल मलिक की आती है, तो उनका रवैया थोड़ा बदला हुआ दिखता है।

मालती और प्रणीत की बड़ी बहस

दरअसल, इविक्शन से कुछ घंटे पहले मालती चाहर और प्रणीत मोरे के बीच एक बड़ी बहस हुई थी। प्रणीत ने मालती से माफी भी मांगी, लेकिन मालती ने साफ कहा कि वह उन्हें इस नोट पर माफ नहीं कर सकती। यहां तक कि तान्या मित्तल और गौरव खन्ना ने भी उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन मालती ने प्रणीत को गले लगाने से इंकार कर दिया। इसी तरह, अमाल मलिक को लेकर भी उन्होंने अपना गुस्सा जताया। घर से निकलते समय उन्होंने कहा कि पूरे सीजन जैसा अमाल ने मेरे साथ बिहेव किया, वो माफी डिजर्व नहीं करता।

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग

28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव, PM मोदी बोले- अंदाजा लगाइए कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?