बिग बॉस 19 का फिनाले आज 
मनोरंजन

बिग बॉस 19 का फिनाले आज, विनर को कितनी मिलेगी प्राइज मनी, कब और कहां देख सकेंगे ग्रैंड फिनाले

Bigg Boss 19 Finale Today: बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर 2025 को होने वाला है, जिसे OTT पर Jiohotstar पर रात 9 बजे और टीवी पर कलर्स टीवी पर 10:30 बजे देखा जा सकेगा।

सोनाली झा

Bigg Boss 19 Grand Finale: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का सफर अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। महीनों तक चले टास्क, तीखी तकरार, दोस्ती, टूटते रिश्ते और अनगिनत ट्विस्ट के बाद अब वह क्षण आ गया है जिसका इंतजार लाखों दर्शक कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शो के ग्रैंड फिनाले को लेकर जबरदस्त चर्चा है और फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को ट्रॉफी उठाते देखने को बेताब हैं।

मेकर्स के अनुसार, बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। OTT दर्शक इसे Jiohotstar पर रात 9 बजे से लाइव देख सकेंगे, जबकि टीवी दर्शकों के लिए प्रसारण Colors TV पर रात 10:30 बजे से शुरू होगा। शो का यह सीजन 24 अगस्त 2025 को प्रीमियर हुआ था और अपनी शुरुआत के साथ ही TRP चार्ट में टॉप पर बना रहा। इस सीजन में कुल 18 कंटेस्टेंट शामिल हुए थे, जिनमें से कई ने अपनी पर्सनैलिटी और गेम स्ट्रैटेजी से खूब सुर्खियां बटोरीं।

5 फाइनलिस्ट में से कौन ले जाएगा ट्रॉफी

मालती चाहर के इविक्शन के बाद अब 5 फाइनलिस्ट ट्रॉफी की रेस में बचे हैं, जिसमें गौरव खन्ना, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे शामिल हैं। इन पांचों ने कठिन टास्क, लगातार नॉमिनेशन और घर के भीतर की राजनीति से बचते हुए फिनाले तक का सफर तय किया है। सोशल मीडिया पोल्स में कई बार गौरव, तान्या और अमाल का नाम आगे दिखाई दे चुका है, लेकिन फिनाले में खेल पूरी तरह बदल सकता है।

फिनाले में क्या होगा खास

ग्रैंड नाइट में शानदार परफॉर्मेंस, इमोशनल जर्नी वीडियो, एंटरटेनिंग एक्ट्स और टॉप 5 के बीच आखिरी टास्क देखने को मिलेगा। मेकर्स ने इस सीजन की ट्रॉफी की झलक भी दिखाई है, जिसे लेकर दर्शकों में क्रेज और बढ़ गया है। तस्वीरें वायरल हो रही हैं और फैंस लगातार गेस कर रहे हैं कि आखिर किसके हाथ लगेगी यह चमचमाती ट्रॉफी।

कितनी होगी प्राइज मनी

इस साल की प्राइज मनी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं हुई है। लेकिन पिछले सीजन्स को देखें तो विनर को 50–55 लाख रुपये के करीब कैश प्राइज और ट्रॉफी मिलती थी। माना जा रहा है कि बिग बॉस 19 के विनर को भी इसी रेंज में इनाम मिल सकता है। अब फैंस की नजरें सिर्फ सलमान खान की उस घोषणा पर टिकी हैं, जहां वह बता देंगे, कौन बनेगा ‘बिग बॉस 19’ का नया विनर।

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी