तान्या-मालती ने कंटेस्टेंट्स को दिखाई असली सच्चाई  
मनोरंजन

बिग बॉस 19 में कैप्टेंसी की जंग, तान्या-मालती ने कंटेस्टेंट्स को दिखाई असली सच्चाई

Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस 19 में इस हफ्ते कैप्टेंसी टास्क ने माहौल गरमा दिया है। नए प्रोमो में तान्या मित्तल और मालती चाहर को मोटिवेशनल स्पीकर बनाकर कंटेस्टेंट्स की सच्चाई बताने का मौका दिया गया।

सोनाली झा

Bigg Boss 19 Twist: ‘बिग बॉस 19’ का हर एपिसोड दर्शकों को एक नया ट्विस्ट देता है, लेकिन इस हफ्ते घर में आने वाला कैप्टेंसी टास्क हर किसी को हैरान कर देगा। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें बिग बॉस घरवालों को मोटिवेशनल स्पीकर टास्क देते हैं। इस टास्क में तान्या मित्तल और मालती चाहर को जिम्मेदारी दी जाती है कि वे सभी कंटेस्टेंट्स को उनके गेम का आईना दिखाएं।

तान्या और मालती को यह मौका दिया गया है कि वे हर घरवाले के सामने उनकी सच्चाई पेश करें और उनके अंदर की कमियों को उजागर करें। प्रोमो में तान्या मित्तल अमाल मलिक से कहती नजर आती हैं कि तुम एक-एक दिन को काटने की तरह जी रहे हो। वहीं मृदुल तिवारी से कहती हैं कि तुम हम जैसा बनने की कोशिश में खुद को खो चुके हो।

मालती चाहर ने नेहल को कहा मतलबी

दूसरी ओर, मालती चाहर भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने नेहल चुडासमा को कहा कि आप थोड़े मतलबी हैं और झूठ बोलते हैं। वहीं अशनूर कौर से उन्होंने साफ कहा कि आप जिद्दी और मतलबी हैं। दोनों के बीच यह बातचीत माहौल को और तनावपूर्ण बना देती है। इसके बाद अभिषेक बजाज ने मालती से पूछा कि मैं क्या करूं कि लोग मुझसे न भिड़ें? मालती का जवाब था कि अगर लोग तुमसे नहीं भिड़ेंगे तो तुम जाकर उनसे भिड़ जाओगे। इस पर घर में सब हंसने लगते हैं, लेकिन माहौल फिर भी टेंशन से भरा रहता है।

बिग बॉस 19 का नॉमिनेशन टास्क

सबसे ड्रामेटिक पल तब आया जब तान्या मित्तल ने गौरव खन्ना से कहा कि परफेक्ट बनने की होड़ में कोई भी तुमसे जुड़ ही नहीं पा रहा। इस पर गौरव ने पलटवार करते हुए कहा कि अपनी कुर्सी की पेटियां बांध लो, मौसम अब बिगड़ने वाला है। इस टास्क के बाद घर में माहौल पूरी तरह बदलने वाला है। वहीं पिछले नॉमिनेशन टास्क में बसीर अली, मृदुल तिवारी, जीशान कादरी, नीलम गिरी, प्रणित मोरे और अशनूर कौर बेघर होने के लिए नॉमिनेट किए जा चुके हैं। दर्शकों को इस हफ्ते घर में कप्तानी के साथ-साथ रिश्तों की नई परीक्षा भी देखने को मिलेगी।

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा

Chorbagan Puja Stampede Live: हादसे में मरने वालों की संख्या 19 हुई, CM ने बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

ग्वालियर में दुर्गाष्टमी पर बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत

Kolkata Pandal Stampede: हादसे के बाद अमित शाह ने स्थगित किए बंगाल के सभी कार्यक्रम, घायलों से करेंगे मुलाकात

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा: 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख किया मुआवजे का ऐलान