अमाल मलिक और फरहाना भट्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया 
मनोरंजन

Bigg Boss 19 में फिर हुआ बर्तन युद्ध! अमाल मलिक-फरहाना के बीच जबरदस्त झगड़ा, कैप्टन से की ये मांग

Bigg Boss 19 News: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में हाल ही में अमाल मलिक और फरहाना भट्ट के बीच बर्तन धोने को लेकर जबरदस्त झगड़ा हुआ और अमाल ने किचन की ड्यूटी करने से साफ इनकार कर दिया।

स्नेहा मौर्या

Amaal Mallik And Farhana Fight Bigg Boss 19: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस बार घर का माहौल तब गर्म हो गया जब अमाल मलिक और फरहाना भट्ट के बीच बर्तन धोने को लेकर बड़ा झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि अमाल ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक फरहाना माफी नहीं मांगेंगी, वे किचन की ड्यूटी नहीं निभाएंगे।

कलर्स टीवी ने इंस्टाग्राम पर शो का नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों के बीच हुई बहस की झलक दिखाई गई है। प्रोमो के कैप्शन में लिखा गया है, “फरहाना और अमाल के बीच बर्तन धोने पर होगा घर में बवाल।”

फरहाना और अमाल मलिक के बीच हुई जबरदस्त बहस

वीडियो की शुरुआत में फरहाना, अमाल मलिक को एक अतिरिक्त बर्तन देते हुए नजर आती हैं। इस पर अमाल कहते हैं कि इसे पहले ही खाली कर देना चाहिए था। फरहाना माफी मांगते हुए कहती हैं कि वह भूल गई थीं, जिस पर अमाल उन्हें टोकते हुए कहते हैं, “मत भूला करो।”

इसके बाद फरहाना कहती हैं कि वह खुद बर्तन धो देती हैं, तो अमाल उन्हें ऐसा न करने के लिए कहते हैं। इसी बीच कुनिका सदानंद बीच-बचाव करते हुए फरहाना से कहती हैं कि जब अमाल बर्तन धो रहे हों, तो उन्हें परेशान न करें।

यह बात फरहाना को नागवार गुजरती है और वे भड़क जाती हैं। वह अमाल को ताने मारते हुए कहती हैं कि अगर उन्हें इतना दिक्कत है, तो रसोई का काम छोड़ देना चाहिए। इस पर अमाल मलिक जवाब देते हैं, “मुझे लगा तुम मेरी दोस्त हो, इसलिए इज्जत से कहा था मदद कर दो।”

मांफी मांगने से किया इनकार

फरहाना पलटकर कहती हैं, “मुझे इतनी इज्जत मत दो।” अमाल फिर कहते हैं, “जब गलती तुम्हारी है तो मैं क्यों सुनूं? दूसरों का सम्मान करोगी, तभी तुम्हें इज्जत मिलेगी।” बात यहीं खत्म नहीं होती। फरहाना गुस्से में कहती हैं, “निकलो यहां से।” जिस पर अमाल आगबबूला होकर बोलते हैं, “इस घर में अगर कोई मुझे निकल कहेगा, तो मैं किसी की नहीं सुनूंगा।”

बाद में अमाल मलिक घर की कैप्टन नेहल चुडासमा से शिकायत करते हुए कहते हैं कि जब तक फरहाना माफी नहीं मांगतीं, वह बर्तन धोने की ड्यूटी नहीं करेंगे। वहीं फरहाना का जवाब और भी तीखा था- “माफी मांगेगी मेरी जूती!”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी