रविवार का वार, दीवार के कान टास्क के साथ हुआ खत्म, अशनीर ग्रोवर ने सलमान खान से मांगी माफी 
मनोरंजन

Bigg Boss 18 update: रविवार का वार, दीवार के कान टास्क के साथ हुआ खत्म, अशनीर ग्रोवर ने सलमान खान से मांगी माफी

बिग बॉस 18 का इस बार का रविवार का वार काफी धमाकेदार रहा। जहाँ सलमान खान ने किया नो एलिमिनेशन का एलान। वहीं अशनीर ग्रोवर ने सलमान खान से माफी मांगी। आइए जानते हैं एपिसोड के अपडेट्स।

अदिति भंडारी

मुंबई: बिग बॉस 18 का वीक 6 खत्म हो चुका है। लास्ट वीक में सलमान खान अपनी फिल्म की शूटिंग के कारण नहीं आ पाए थे। इसलिए इस वीक सलमान ने अपनी धमाकेदार वापसी की। बिग बॉस का छठा हफ्ता एलिमिनेशन वीक था पर इस वीक सलमान खान ने नो एलिमिनेशन घोषित कर दिया। जिससे बिग बॉस के घर में हलचल मच गई। साथ ही सभी को एक नया टास्क भी दिया। आइए जानते हैं एपिसोड के अपडेट्स-

बिग बॉस 18 के घर में हफ्ता 6 एक आश्चर्यजनक मोड़ के साथ सफलतापूर्वक समाप्त हो गया। रविवार के वार में सलमान खान घरवालों से मिलते हैं और चाहत से पूछते हैं कि घर में कितने सदस्य हैं और टोटल कितने कान हैं। फिर सलमान खान बताते हैं कि दीवारों के भी कान होते हैं।

रविवार का वार, दीवार के कान

सलमान खान रविवार के वार में नए टास्क के साथ आते हैं जिसमें सभी कंटेस्टेंट को दीवारों के पास जाकर वो बात बतानी है जो उनके बारे में किसी को नहीं पता हो। फिर वो बताएंगे कि किसने क्या बात बोली और उसे कड़वा शॉट पीना पड़ेगा। इसमें सबसे पहले चाहत की बारी आती है। वो पढ़ती हैं कि अगर अविनाश और विवियन ना हों तो चाहत ना हों। चाहत सही अंदाजा लगाती हैं और बोलती हैं कि यह विवियन ने बोला है। फिर श्रुतिका की बारी आती है। इसी तरह और भी घरवाले आकर अपने बारे में कही बातें पढ़ते हैं और इस दौरान सभी के चेहरों से एक-एक करके नकाब हटता है।

शिल्पा के लिए करण का स्टेटमेंट

इस टास्क में जब शिल्पा की बारी आती है, तो वो एक स्टेटमेंट पढ़ती हैं, जो उनके बारे में ही लिखी गई थी। इस पर वो अंदाजा लगाती हैं कि यह बात करण ने कही होगी। जिस पर सलमान खान बताते हैं कि करण ने यह बात तब कही, जब शिल्पा घायल थीं और दर्द में थीं। करण ने यह बात जाकर रजत से कही थी। करण की इस हरकत से शिल्पा और बाकी घरवालों को शॉक लगता है।

अशनीर ग्रोवर की एंट्री

इसके बाद घर में अशनीर ग्रोवर की एंट्री होती है। सलमान खान अशनीर से कहते हैं कि आपको मेरे बारे में और मेरी टीम के बारे में कुछ कहते हुए सुना है, जब आप भारतपे में थे। मेरी तो आपसे कभी मुलाकात ही नहीं हुई।

सलमान खान की इस बात पर अशनीर सफाई देते हुए कहते हैं कि मैं आपसे एक बार मिला था। शूट का एक्सपीरियंस अच्छा था। मैं बताना चाहता था कि आपको साइन करना सबसे स्मार्ट मूव था। तब सलमान फिर कहते हैं कि अभी आप जैसे बोल रहे हैं, तब ये ऐसे नहीं लग रहा था। आप किसी के बारे में गलत इम्प्रैशन देते हैं, यह सही नहीं है। मुझे तो पता भी नहीं था कि आप आ रहे हैं। आपका नाम भी नहीं पता था। वो तो शक्ल याद थी क्योंकि वीडियो देखा था। अशनीर फिर सलमान को सॉरी बोलते हैं।

ईशा की माँ ने की आलोचना

इस एपिसोड में इश्क का रंग सफेद की अभिनेत्री ईशा की माँ शो में आईं। जहाँ ईशा अपनी माँ को देखकर भावुक हो गईं, वहीं अभिनेत्री माँ रेखा सिंह ने उन्हें अब तक के उनके खेल के बारे में सच्ची राय दी। ईशा अपनी मां को देखकर खूब रोती हैं। तब उनकी मां उन्हें समझाती हैं कि वह कहां-कहां गलत थीं। साथ ही बताती हैं कि ईशा को तर्क-वितर्क करना चाहिए और स्टैंड लेना चाहिए।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग