Bigg Boss 18 Update: करण वीर मेहरा, चाहत पांडे, समित 5 कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट, विवियन को नहीं मिला नॉमिनेशन का मौका 
मनोरंजन

Bigg Boss 18 Update: करण वीर मेहरा, चाहत पांडे, समित 5 कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट, विवियन को नहीं मिला नॉमिनेशन का मौका

बिग बॉस 18 में कल के एपिसोड में इस हफ्ते के लिए 5 लोगों को किया गया नॉमिनेट। तो वहीं हुए अदिति मिस्त्री की वाइल्ड कार्ड एंट्री। आइए जानते है एपिसोड के अपडेट्स

अदिति भंडारी

Bigg Boss 18 Update: बिग बॉस 18 का हर एपिसोड नए-नए ट्विस्ट लेकर आता रहता है। जहां घर में नॉमिनेशन को लेकर तहलका मचा हुआ है, वहीं दूसरी ओर नई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अदिति मिस्त्री ने धमाकेदार एंट्री की है। अदिति मिस्त्री, जो एक मॉडल, डिजिटल क्रिएटर और भी फिटनेस फ्रिक हैं जो तहलका मचाने के लिए आ चुकी हैं। जानते हैं एपिसोड में और क्या-क्या हुआ।

हमेशा की तरह शो की शुरुआत कोई न कोई धमाके के साथ ही होती है। शो की शुरुआत बिचिंग सेशन से होती है, जिसमें रजत कहते हैं कि शिल्पा ने तजिंदर पाल सिंह के बारे में उनसे पूछा था। इस पर करण वीर शिल्पा से पूछते हैं कि क्या तुमने तजिंदर के बारे में पूछा था और क्यों पूछा था। इसमें शिल्पा जवाब देती हैं कि मैंने ऐसे ही पूछा था, मैं उनका इंटरेस्ट जानना चाहती थी। इसी बीच दूसरी ओर सारा और तजिंदर की मस्ती चल रही होती है, जिसे देख सब हंसने लगते हैं।

बिग बॉस का नया टास्क

बिग बॉस में अगले दिन सारा, दिग्विजय और श्रुतिका बैठे होते हैं। तब दिग्विजय और सारा की लड़ाई हो जाती है। वहीं दूसरी ओर सलमान खान सबको एक साथ आने को कहते हैं। बिग बॉस ने हॉल में काफी अच्छी-अच्छी खाने की चीजें रखी थीं, पर यह किसी को खाने की इजाजत नहीं थी। बिग बॉस कहते हैं ये सारा खाना सिर्फ रजत के लिए है।

इसमें बिग बॉस एक ट्विस्ट बताते हैं कि यह खाना सभी को रजत को खिलाना है। रजत, जिसको एक बार खिलाने देंगे, उन्हें किसी एक को नॉमिनेट करने का मौका मिलेगा, पर जिसको नहीं खिलाने देंगे, वो किसी को नॉमिनेट नहीं कर सकता। शिल्पा को 6 लोगों को नॉमिनेट करने का मौका मिला।

विवियन को नहीं मिला नॉमिनेशन का मौका

कशिश को तीन वोट करने का मौका मिला और उन्होंने श्रुतिका, शिल्पा, एलिस को नॉमिनेट किया। वहीं चुम को दो नॉमिनेशन राइट्स मिले। विवियन को रजत ने किसी को नॉमिनेट करने का मौका नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इस वजह से मेरा भाई अरफीन गए थे। इसलिए मैं उन्हें ये मौका नहीं दूंगा। रजत ने फिर तजिंदर को 3 नॉमिनेशन राइट्स दिए। वहीं अविनाश को 5 राइट्स दिए गए।

इस हफ्ते के नॉमिनेशन

जैसे ही नामांकन टास्क खत्म हुआ, करण वीर मेहरा, चाहत पांडे, विवियन डीसेना, एलिस कौशिक, अविनाश मिश्रा, कशिश कपूर और दिग्विजय राठी को इस सप्ताह के लिए नामांकित कर दिया गया।

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग