बिग बॉस के घर में सलमान खान के बर्थडे में रुबीना दिलैक और मीका सिंह 
मनोरंजन

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में सलमान खान के बर्थडे में शरीक होंगे रुबीना दिलैक और मीका सिंह

बिग बॉस के घर में सलमान खान के जन्मदिन के इस मौके पर रुबीना दिलैक और मीका सिंह नजर आए। कृष्णा अभिषेक और सुदेश ने बिग बॉस के मंच पर पहुंचकर कॉमेडी का तड़का भी लगाया है।

अनिल सिंह

मुंबई: बिग बॉस के रविवार के वीकेंड का वार में सलमान खान के साथ मंच पर कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी और रूबीना दिलैक नजर आएंगे। इतना ही नहीं सलमान खान के जन्मदिन के मौके को खास बनाने के लिए मेहमान के तौर पर मीका सिंह को भी बुलाया गया है। शो का प्रोमो वीडियो जारी किया गया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि बिग बॉस के घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स और स्टेज पर मौजूद मेहमान सलमान खान को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं वीकेंड का वार के दौरान क्या कुछ हुआ।

सलमान खान के जन्मदिन पर इस मौके को खास बनाने के लिए बिग बॉस के घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स ने डांस किया शो में मीका सिंह की एंट्री भी दिखाई गई है, जो सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर उन्हें शुभकामना देने आए हैं। वह स्टेज पर सलमान खान की फिल्मों के गीत गाते हुए भी नजर आए हैं। इस दौरान सलमान खान के साथ बिग बॉस 14 के विनर और रनरअप भी नजर आ रहे हैं। बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलैक और रनरअप रहे राहुल वैद्य ने भी सलमान खान के साथ मंच साझा किया है।

सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर रुबीना दिल्ली उन्हें अपने हाथ से केक खिलाते हुए नजर आ रही हैं। तो वहीं सुदेश लहरी मीका सिंह का किरदार अपने हुए नजर आ रहे हैं। कृष्णा अभिषेक जग्गू दादा के किरदार में दिख रहे हैं। कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी ने वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान के साथ जमकर मस्ती की है और कॉमेडी का तड़का लगाया है। बिग बॉस के घर में मौजूद कंटेंस्टेंट्स इस दौरान सलमान खान के फ़िल्मी गीत पर डांस करते हुए नजर आए हैं। उम्मीद है कि मेकर्स का यह प्रयास बिग बॉस के दर्शकों को पसंद आएगा।

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते