मनोरंजन

बिग बॉस 16 के रनरअप शिव ठाकरे का होमटाउन में हुआ भव्य स्वागत, घर के सामने उमड़ी हजारों की भीड़

काजल चोपड़े

मुंबई: कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) खत्म हो गया है। लेकिन, इस शो का क्रेज लोगों की बीच अभी भी बरकरार है। बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के विनर एमसी स्टेन बने। 4 महीने बिग बॉस के घर में रहने के बाद सभी कंटेस्टेंट अपने अपने परिवार वालों के पास जा रहे हैं। इसी बीच बिग बॉस 16 के रनर अप रहे शिव ठाकरे (Shiv Thakare) भी अपने होमटाउन अमरावती पहुचें। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। 

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शिव ठाकरे (Shiv Thakare) के काफी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे है। शिव ठाकरे ने इस से पहले बिग बॉस मराठी के सीजन 2 की ट्रॉफी जीती है। वहीं, अब बिग बॉस 16 के घर से बाहर आने के बाद कई लोग अपने लाडले शिव की बस एक झलक पाने के लिए इकठ्ठा हो गए। 

शिव ठाकरे (Shiv Thakare) का उनके घर में काफी जोरदार स्वागत किया है। शिव के घर को उनके स्वागत के लिए फूलों की रंगोली और गुब्बारों से सजाया गया था। शिव ठाकरे अपने शहर अमरावती में पहुंचकर अपने फैंस से मिले। उन्होंने अपने सभी फैंस को शुक्रिया कहा। शिव भले ही ट्रॉफी नहीं जीत पाए। लेकिन, उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया हैं।

मालूम हो कि, शिव ठाकरे 'रोडीज' में नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं वह 'बिग बॉस मराठी सीजन 2' भी जीत चुके हैं। 'बिग बॉस 16' के बाद अब खबर आ रही है कि शिव ठाकरे खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आ सकते हैं। 

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम