भुवन बाम (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Bhuvan Bam Controversy: संजीदा शेख के साथ ढिंढोरा 2 प्रमोशन करने पहुंचे थे भुवन बाम, अब कानूनी पचड़े में फंसे

Sanjeeda Shaikh FIR Against Bhuvan Bam: यूट्यूबर भुवन बाम के खिलाफ वडोदरा में FIR दर्ज हुई है। उन पर यूनिवर्सिटी इवेंट में संजीदा शेख के सामने आपत्तिजनक टिप्पणी और अश्लील हरकत करने का आरोप है।

सोनाली झा

Highlights

  • यूट्यूबर भुवन बाम के खिलाफ गुजरात के वडोदरा में FIR दर्ज हुई है।

  • उन पर यूनिवर्सिटी इवेंट में संजीदा शेख के सामने आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

  • भुवन पर पानी की बोतल से अश्लील हरकत और पेशाब करने की नकल करने का भी आरोप लगाया गया है।

Bhuvan Bam FIR: मशहूर यूट्यूबर और अभिनेता भुवन बाम इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'ढिंढोरा 2' को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, अब वह एक विवाद में घिर गए हैं। गुजरात के वडोदरा में एक निजी यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और हरकत को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

आरोप है कि भुवन ने अपनी को-स्टार संजीदा शेख के साथ बातचीत के दौरान ऐसी टिप्पणी की, जिससे वहां मौजूद लोगों को आपत्ति हुई। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 के तहत केस दर्ज किया है। यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी हेड महेंद्र प्रताप सिंह ने वाघोडिया पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

भुवन बाम ने लगाया आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 25 नवंबर को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भुवन बाम ने अभिनेत्री संजीदा शेख से बातचीत करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इतना ही नहीं, उन पर पानी की बोतल का इस्तेमाल करके अश्लील हरकत करने और लोगों के सामने पेशाब करने की नकल करने का भी आरोप लगाया गया है। यह कार्यक्रम शाम 5:30 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित हुआ था, जिसमें यूनिवर्सिटी के छात्रों के अलावा कई अन्य लोग भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जताई आपत्ति

शिकायतकर्ता महेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, कार्यक्रम की अनुमति देते समय यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आयोजकों को साफ निर्देश दिए थे कि संस्थान की गरिमा और अनुशासन का ध्यान रखा जाए। एफआईआर में कहा गया है कि कथित टिप्पणियों और हरकतों के बारे में यूनिवर्सिटी प्रशासन को पहले से कोई जानकारी नहीं थी और न ही इसके लिए सहमति दी गई थी।

ढिंढोरा 2 में साथ नजर आए भुवन और संजीदा

भुवन बाम और संजीदा शेख इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'ढिंढोरा 2' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह सीरीज 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसमें दोनों कलाकार साथ नजर आ रहे हैं। इसी सिलसिले में दोनों वडोदरा की निजी यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। फिलहाल, इस मामले में भुवन बाम की प्रतिक्रिया सामने आने का इंतजार है। अब देखना होगा कि पुलिस की जांच में आगे क्या खुलासे होते हैं।

India Bloc Sharad Pawar Meeting in Mumbai LIVE: शरद पवार से मिलने अस्पताल पहुंचे INDIA गठबंधन के नेता

Delimitation Bill Live: मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK; स्टालिन के बाद पवार को मनाने पहुंचे राहुल गांधी

परिसीमन बिल: 360 वोट की जरूरत, मोदी सरकार ने जुटा लिया 370 MPs का समर्थन; चेन्नई-मुंबई घूमते रहे विपक्षी नेता!

15 दिसंबर के बाद NDA में होंगे शरद पवार! शिंदे गुट के नेता बच्चू कडू का बड़ा दावा

स्टालिन से मिले इंडिया ब्लॉक के नेता, मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK; राहुल बोले परिसीमन तमिलनाडु के खिलाफ