भूल चूक माफ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 
मनोरंजन

भूल चूक माफ ने पहले दिन गाड़ा झंडा या हुई बेहाल? राजकुमार राव की फिल्म का कैसा है हाल

राजकुमार राव की फिल्म भूल चूक माफ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। पहले दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर झंडा गाड़ती है या फिर इसका बुरा हाल होता है, आइए जानते हैं शुरुआती कारोबार में फिल्म का क्या हाल है।

अनिल सिंह

स्त्री 2 के बाद राजकुमार राव की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो रिलीज हुई थी और अब फिल्म भूल चूक माफ रिलीज हुई है। भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज ना करने का निर्णय लिया गया, इसके बाद पीवीआर ने फिल्म मेकर्स के फैसले को कोर्ट में चुनौती दी। कोर्ट ने आदेश दिया की फिल्म रिलीज करनी होगी। अब फिल्म रिलीज हो चुकी है। एडवांस बुकिंग को देखते हुए अंदाजा लगाया गया कि फिल्म ओपनिंग डे पर 3 से 5 करोड़ का कारोबार कर सकती है। आइए जानते हैं शुरुआती कारोबार में फिल्म का क्या हाल है।

राजकुमार राव की फिल्म भूल चूक माफ की एडवांस बुकिंग को देखते हुए अंदाजा लगाया गया कि फिल्म ओपनिंग डे पर 3 से 5 करोड़ का कारोबार कर सकती है। कहा यह जा रहा था कि फिल्म ओपनिंग डे पर डबल डिजिट यानी 10 करोड़ के आंकड़े को नहीं छू पाएगी। लेकिन फिल्म के शुरुआती कारोबार को देखकर लग रहा है कि फिल्म 10 करोड़ के आसपास कारोबार कर सकती है।

फिल्म रिलीज होने के 2 घंटे बाद ही सैकनिल्क ने अपनी रिपोर्ट जारी की थी और उसके हिसाब से फिल्म ने करीब 3 करोड़ का कारोबार कर लिया था। फाइनल आंकड़ा रात 10 से 11 तक आने की उम्मीद है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा प्रमोशन नहीं किया गया फिर भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन संतोषजनक नजर आ रहा है।

फिल्म का डिजिटल राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म को पहले ही बेच दिया गया है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि फिल्म रिलीज होने से पहले ही तगड़ी कमाई कर चुकी है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जरिए होने वाली फिल्म की कमाई से फिल्म मेकर्स को अच्छा खासा मुनाफा भी हो जाएगा। फिल्म बहुत बड़े बजट की फिल्म नहीं है, ऐसे में यह फिल्म हिट साबित हो सकती है। आलोचकों ने फिल्म की कहानी की सराहनी की है। लगभग सभी रिव्यू में फिल्म को बेहतर बताया गया है।

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी