भोजपुरी सिनेमा की हिट जोड़ियां (सौ. डिजाइन फोटो)
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी का पूरी इंडस्ट्री में जलवा था। दोनों ने सत्या, तबादला और सरकार जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। जहां एक ओर ऑडियंस इनकी ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री की दीवानी थी, तो वहीं रियल लाइफ में भी इनके रिश्ते ने खूब चर्चा बटोरी। हालांकि पर्सनल लाइफ में आयी कड़वाहट और सार्वजनिक विवादों के बाद अब ये दोनों साथ नहीं है। अब पवन सिंह गायकी और राजनीति में एक्टिव हैं, जबकि अक्षरा सिंह अपने सोलो प्रोजेक्ट्स और हिंदी टेलीविजन से जुड़े कामों पर ध्यान दे रही हैं।मेहंदी लगा के रखना, दुलहिन गंगा पार के और संघर्ष जैसी फिल्मों में एक्टिंग का कमाल दिखाने वाली खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी लाइमलाइट में रही थी। दोनों की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री के साथ ही रियल केमेस्ट्री भी चर्चा का विषय रहीं। हालांकि बाद में दोनों के अलग होने की खबरें सामने आयी थी। इसके बाद उन्होंने साथ काम करना कम कर दिया और अब अलग-अलग कलाकारों के साथ फिल्में कर रहे हैं।यश कुमार और अंजना सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के ऑनस्क्रीन कपल होने के साथ ही रियल कपल भी थे। कई फिल्मों में साथ काम करने के बाद दोनों ने साल 2013 में एक दूसरे से शादी कर ली थी। हालांकि इनका ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और दोनों ने तलाक ले लिया था। जिसके बाद यश कुमार ने एक्ट्रेस निधि झा से शादी कर ली थी। वहीं अंजना सिंह अपनी बेटी की परवरिश करने में जुट गई।
मोनालिसा यानी अंतरा बिस्वास ने दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ के साथ कई फिल्मों में काम किया था। इन दोनों की जोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप जोड़ियों में से एक रही है। फिलहाल मोनालिसा हिंदी टीवी सीरियल में पहचान बना चुकी है। रवि किशन और नगमा की जोड़ी ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई थी। पंडित जी बताईं ना बियाह कब होई, दूलहा मिलल दिलदार और गंगा जैसी फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री ऑडियंस को खूब पसंद आई। भोजपुरी सिनेमा के एक अहम दौर में इस जोड़ी की पॉपुलेरिटी काफी बढ़ी। हालांकि, बाद में दोनों ने साथ काम करना बंद कर दिया। अब रवि किशन और नगमा दोनों राजनीति में एक्टिव हैं। रवि किशन भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं, जबकि नगमा कांग्रेस पार्टी में हैं। इस तरह पर्दे पर साथ नजर आने वाली यह जोड़ी अब अलग-अलग राजनीतिक राहों पर आगे बढ़ रही है।