तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Bhojpuri Bawaal: तेजू भैय्या ने पढ़ा मल्लिका शेरावत का हाथ, भविष्यवाणी सुन हंस-हंसकर लोटपोट हुई एक्ट्रेस

Bhojpuri Bawaal के नए प्रोमो में तेज प्रताप यादव मल्लिका शेरावत का हाथ पढ़ते नजर आए। भविष्यवाणी के दौरान दोनों की मजेदार बातचीत और एक जैसी राशि का खुलासा दर्शकों को खूब हंसाने वाला है।

अपूर्वा नायक

Mallika Sherawat Tej Pratap Yadav Bhojpuri Bawaal: जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में एंटरटेनमेंट के साथ ही कॉमेडी का भी तड़का लगता हुआ नजर आने वाला है। इस शो में मल्लिका शेरावत और तेज प्रताप यादव की बॉन्डिंग नजर आने वाली है।

हाल ही में जियो हॉटस्टार के लेटेस्ट प्रोमो में तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत एक बार फिर साथ नजर आ रहे हैं। तेजू भैय्या का ये अंदाज देखकर फैंस भी दंग रह गए हैं। मल्लिका शेरावत और तेज प्रताप यादव के बीच की ये बातचीत आपको भी हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देगी।

तेज प्रताप ने पढ़ा मल्लिका का हाथ

शो के लेटेस्ट एपिसोड के प्रोमो में तेज प्रताप यादव मल्लिका शेरावत का हाथ देखकर उनकी हथेली की रेखाओं के बारे में बताते नजर आते है। वह कहते है कि मल्लिका का भविष्य काफी उज्ज्वल है और वह खर्च करने के मामले में भी पीछे नहीं रहती। मल्लिका भी उनकी इस बात से सहमत होती नजर आ रही है।

आपको लोग दुखी भी करते हैं

इसके बाद तेज प्रताप मल्लिका के हाथ की लकीरों को देखते हुए कहते है कि उन्हें लोग काफी दुखी भी करते हैं। मल्लिका इस बात पर हामी भरती है। दोनों की बातचीत का यह अंदाज प्रोमो में काफी दिलचस्प नजर आता है।

मल्लिका और तेज प्रताप की राशि निकली एक

जब तेज प्रताप यादव मल्लिका से उनकी राशि पूछते है, तो एक्ट्रेस बताती है कि वह तुला राशि की है। यह सुनकर तेज प्रताप कहते हैं कि उनकी राशि भी तुला है। दोनों की राशि एक होने की बात सामने आते ही मल्लिका हैरान हो जाती है और फिर दोनों हंसने लगते है। इतना ही नहीं मल्लिका इसके बाद तुला राशि के लिए सही रत्न के बारे में सवाल करती हैं। तेज प्रताप अपनी अंगूठी दिखाते हुए पुखराज का जिक्र करते हैं और इसे सूर्य से जोड़कर बताते हैं।

मल्लिका के मजाक पर शर्मा गए तेज प्रताप

तेज प्रताप की बात सुनकर मल्लिका मजाकिया अंदाज में कहती हैं, और कितना तेज चाहिए? तेज जी। मल्लिका की यह बात सुनकर तेज प्रताप शर्म से लाल हो जाते है और हंसने लगते है। शो का यह मजेदार पल अब सोशल मीडिया पर भी दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें