Bhojpuri Bawaal Promo Kajal Raghwani: जियो हॉटस्टार के दिखायी देने वाले रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में भोजपुरी कलाकार धमाल मचा रहे है। जहां इस शो में इन कलाकारों के बीच के मनमुटाव खुलकर सामने आ रहे हैं।
हाल ही में शो में होस्ट भारती सिंह दस्तक देते हुए नजर आने वाली है। इस दौरान भारती सिंह कंटेस्टेंट्स के कुछ सवाल पूछने वाली है, जिसके बाद शो में जमकर बवाल मचने वाला है।
प्रोमो में आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव निरहुआ और पवन सिंह काजल राघवानी को लेकर अपनी राय रखते नजर आए। आम्रपाली ने काजल के पोस्टर पर झूठा का टैग लगाया और कहा कि उनके अनुसार काजल अपनी कहानियां खुद गढ़ती हैं और सबसे ज्यादा झूठ बोलती हैं।
भारती सिंह ने जब पवन सिंह से पूछा कि शो में सबसे बड़ा चालबाज कौन है, तो उन्होंने भी काजल राघवानी के पोस्टर पर चालबाज का टैग लगा दिया। वहीं, निरहुआ ने काजल को ट्यूबलाइट जैसे टैग से जोड़ते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रोमो में जब भारती ने कहा कि काजल यह सब देखेंगी, तो पवन सिंह ने जवाब दिया कि अब उन्हें यह सब देखना ही है। इस बातचीत ने प्रोमो को और ज्यादा चर्चा में ला दिया।
प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने इसे रियलिटी शो का हिस्सा बताया, जबकि कई दर्शकों ने काजल राघवानी का समर्थन किया।
कई लोगों का कहना है कि शो में एक ही कंटेस्टेंट को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा कि असली ‘चालबाज’ बाकी लोग हैं। वहीं दूसरे ने आरोप लगाया कि सभी मिलकर सिर्फ काजल को टारगेट कर रहे हैं।
कमेंट सेक्शन में कुछ दर्शकों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि शो में मौजूद हर कलाकार का अपना अतीत और अपनी कहानी है, फिर सिर्फ काजल को ही लगातार सवालों के घेरे में क्यों रखा जा रहा है। वहीं, कुछ दर्शकों ने इसे मनोरंजन के लिए बनाया गया रियलिटी शो बताते हुए प्रोमो को उसी नजरिए से देखने की बात कही।
भोजपुरी बवाल में दोस्ती, बहस और टकराव के बीच कंटेस्टेंट्स के रिश्ते लगातार बदलते दिखाई दे रहे हैं। यही वजह है कि शो के प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ रहे हैं। हर नए एपिसोड के साथ दर्शकों को नए विवाद और नए समीकरण देखने को मिल रहे हैं।