'भोजपुरी बवाल' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिय)
मनोरंजन

Bhojpuri Bawaal: डिनर टेबल पर फूटा गुस्सा, पवन सिंह बीच में छोड़कर निकले, मचा बवाल

Bhojpuri Bawaal Pawan Singh: ओटीटी शो भोजपुरी बवाल के तीसरे एपिसोड में अश्लीलता के मुद्दे पर तीखी बहस छिड़ गई, जिसके बाद एक्टर पवन सिंह गुस्से में डिनर टेबल छोड़कर चले गए।

यति सिंह

Bhojpuri Bawaal Reality Show: ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर आ रहा नया रियलिटी शो भोजपुरी बवाल दर्शकों के बीच तेजी से पॉपुलेरिटी हासिल कर रहा है। इस खास कड़ी में भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े-बड़े चेहरे एक साथ एक ही मंच पर नजर आए। पावर स्टार पवन सिंह, जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और राजनीतिक हस्ती तेजप्रताप यादव की मौजूदगी ने इस शाम को बेहद खास बना दिया था। भोजपुरी बवाल की शुरुआत हंसी-खुशी और उत्साह के साथ हुई थी, लेकिन देखते ही देखते खुशियों का यह माहौल तीखी बहस और ड्रामे में बदल गया।

भोजपुरी बवाल की शुरुआत में पवन सिंह के काम करने के अनोखे अंदाज और उनके बिजी शेड्यूल को दिखाया गया। उनके मैनेजर नीरज सिंह ने बताया कि पवन सिंह अपनी शर्तों और मिजाज के हिसाब से काम करना पसंद करते हैं। इसके फौरन बाद निरहुआ और आम्रपाली दुबे का खूबसूरत तालमेल देखने को मिला। आम्रपाली ने खुलासा किया कि निरहुआ ने भोजपुरी सिनेमा में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। इस शानदार सफर के जश्न के तौर पर उन्होंने निरहुआ के गानों पर एक खास डांस पेश किया, जिसे देखकर निरहुआ बेहद भावुक हो गए।

डिनर टेबल पर उठा अश्लीलता का मुद्दा

रात गहराने के साथ तेजप्रताप यादव द्वारा रखी गई डिनर पार्टी शुरू हुई। डिनर के दौरान शुरुआती बातचीत में पुरानी यादें और बचपन के किस्से शेयर किए गए। हालांकि, यह खुशनुमा माहौल तब बदल गया जब तेजप्रताप ने भोजपुरी फिल्मों में बढ़ती फूहड़ता और अश्लीलता पर सवाल खड़ा कर दिया।

तेज प्रताप ने कहा कि इसी वजह से लोग आजकल इन फिल्मों को देखना पसंद नहीं कर रहे हैं। इस बात पर सहमति जताते हुए निरहुआ ने कहा कि इस तरह की गंदगी को खत्म करना बेहद जरूरी है।

गुस्से में टेबल छोड़कर निकले पवन सिंह

भोजपुरी बवाल के एपिसोड में चर्चा जब आगे बढ़ी तो निरहुआ ने एक ऐसा बयान दिया जिससे माहौल में अचानक तनाव फैल गया। उन्होंने कहा कि पवन सिंह ऐसे गायक और कलाकार हैं जो फूहड़ गानों को भी अपने अंदाज से हिट बना देते हैं।

निरहुआ की यह बात सुनकर पवन सिंह बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने फौरन अपनी सफाई दी और कहा कि वह किसी भी तरह का गलत मैसेज देने वाला गाना नहीं गाते हैं। बात इतनी बढ़ गई कि पवन सिंह गुस्से में आगबबूला होकर डिनर टेबल से उठ गए और अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते