आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Bhojpuri Bawaal: डाइनिंग टेबल बना जंग का मैदान, तेजु भैय्या के सामने भिड़ी काजल राघवानी और आम्रपाली

Amrapali Dubey Vs Kajal Raghwani: भोजपुरी बवाल में शो के कंटेस्टेंट तेज प्रताप यादव के घर पर आयोजित डिनर पार्टी में एक्ट्रेसेस आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के बीच जमकर धमाल हो गया है।

अपूर्वा नायक

Kajal Raghwani Amrapali Dubey Nirahua Controversy: जियो हॉटस्टार पर दिखायी देने वाले नए रियलिटी शो भोजपुरी बवाल का आगाज हो चुका है। इस शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े चेहरे एंटरटेनमेंट का तड़का लगा रहे है।

भोजपुरी बवाल में लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी दिखायी दे रहे है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि तेज प्रताप ने अपने सभी को-कंटेस्टेंट को अपने घर खाने पर बुलाया था। इस डिनर पार्टी में पावर स्टार पवन सिंह, दिनेश लाल यादन उर्फ निरहुआ, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी आमंत्रित थे।

डिनर टेबल पर भिड़ी आम्रपाली और काजल

तेज प्रताप के घर में आयोजित डिनर पार्टी में हंसी के ठहाके लग रहे थे कि तभी काजल ने आम्रपाली से कुछ ऐसा सवाल किया कि हंसी का माहौल टेंशन में बदल गया। दरअसल बातचीत के दौरान काजल राघवानी सीधे आम्रपाली से सवाल करती है कि क्या उनकी जरूरत से ज्यादा दखलअंदाजी के कारण दिनेश लाल यादव उनके साथ फिल्म करने से बचते हैं। इस सवाल पर आम्रपाली जवाब देती है कि कई बार डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अपनी सुविधाओं के अनुसार एक्ट्रेस को चुनते हैं, जिसके चलते कई बार एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के बीच में गलतफहमियां आ जाती है।

पुराने किस्से का किया जिक्र

इसी दौरान बात को आगे बढ़ाते हुए काजल राघवानी फिल्म आशिक आवारा की शूटिंग का किस्सा शेयर करती है। काजल कहती है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने निरहुआ से बातचीत के लिए एक मैसेज भेजा था, लेकिन उसका रिप्लाई आम्रपाली की ओर से आया था। इसी घटना का हवाला देते हुए काजल आम्रपाली पर निरहुआ की फिल्मी जीवन में दखलअंदाजी का आरोप लगाती है।

प्रोजेक्ट से बाहर किए जाने का आरोप

काजल ने यह भी दावा किया कि उन्हें कुछ फिल्मों से यह कहकर बाहर किया गया कि दिनेश लाल यादव केवल आम्रपाली दुबे के साथ काम करना चाहते हैं। इस पर निरहुआ ने सफाई देते हुए कहा कि ऐसी बातें सही नहीं हैं और कुछ लोगों ने इंडस्ट्री में भ्रम फैलाया। उन्होंने यह भी कहा कि हाल के वर्षों में उन्होंने काजल राघवानी के साथ भी फिल्म की है।

शूटिंग से जुड़ा अनुभव भी किया साझा

बातचीत के दौरान काजल राघवानी ने फिल्म ‘आशिक आवारा’ की शूटिंग का एक और अनुभव साझा किया। उन्होंने दावा किया कि एक रोमांटिक दृश्य की शूटिंग के दौरान निर्देशक ने उनसे कहा था कि दृश्य की केमिस्ट्री अपेक्षित स्तर की नहीं बन पा रही है। काजल ने इसे अपनी बात के समर्थन में उदाहरण के तौर पर पेश किया।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना