मोनालिसा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

समंदर किनारे मस्ती करती दिखीं Monalisa, पुरानी तस्वीरों ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

Monalisa Maldives Vacation: मोनालिसा ने मालदीव वेकेशन की 5 साल पुरानी तस्वीरें शेयर कर समंदर की याद ताजा की। बीच और स्विमिंग पूल में मस्ती करती उनकी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

सोनाली झा

Monalisa Beach Photos: भोजपुरी सिनेमा और टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री मोनालिसा इन दिनों अपनी पुरानी यादों को लेकर चर्चा में हैं। देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह समुद्र किनारे सुकून भरे पल बिताती नजर आ रही हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक भावुक कैप्शन भी लिखा, “मुझे फिर से ले चलो”, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

मोनालिसा द्वारा साझा की गई ये तस्वीरें हाल की नहीं बल्कि करीब पांच साल पुरानी हैं। अभिनेत्री ने इन्हें पहली बार साल 2021 में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था। अब एक बार फिर उन्होंने इन्हें साझा कर उन दिनों को याद किया है, जब वह छुट्टियां मनाने मालदीव गई थीं। गर्मी के मौसम में समंदर और ठंडी हवाओं की याद ने उन्हें पुराने दिनों की तरफ लौटने पर मजबूर कर दिया।

मालदीव वेकेशन की तस्वीरें हुईं वायरल

तस्वीरों में मोनालिसा समुद्र तट पर बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। खुले आसमान, नीले समंदर और खूबसूरत बीच के बीच अभिनेत्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनके अंदाज और आत्मविश्वास की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, साल 2021 में मोनालिसा अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ मालदीव घूमने गई थीं। उस दौरान उन्होंने अपनी यात्रा की कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए थे, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

सोशल मीडिया पर रहती हैं काफी एक्टिव

मोनालिसा मनोरंजन जगत की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपनी नई तस्वीरें, वीडियो और निजी जिंदगी से जुड़े खास पल प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें 58 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। उनकी हर पोस्ट कुछ ही समय में वायरल हो जाती है और फैंस उस पर जमकर प्यार बरसाते हैं।

भोजपुरी से टीवी तक बनाई खास पहचान

भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय और कई लोकप्रिय गीतों के लिए पहचान बनाने वाली मोनालिसा ने टेलीविजन इंडस्ट्री में भी अपनी अलग जगह बनाई है। कई टीवी शोज़ और रियलिटी कार्यक्रमों में नजर आ चुकी अभिनेत्री आज छोटे पर्दे की लोकप्रिय हस्तियों में गिनी जाती हैं। फिलहाल उनकी पुरानी मालदीव तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्कियान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता