रानी चटर्जी के स्टाइलिश पोज और अक्षरा सिंह की शायराना सोच ने फैंस को किया दीवाना 
मनोरंजन

Bhojpuri Actress: रानी चटर्जी से अक्षरा सिंह तक सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस का जलवा

Trending On Social Media: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की दो प्रमुख अभिनेत्रियां, रानी चटर्जी और अक्षरा सिंह, अपनी सोशल मीडिया एक्टिविटी के चलते एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Rani Chatterjee To Akshara Singh: रानी चटर्जी और अक्षरा सिंह दोनों अभिनेत्रियों ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपने-अपने पोस्ट शेयर किए। एक तरफ जहां रानी चटर्जी ने चुलबुला और स्टाइलिश वीडियो पोस्ट किया, वहीं दूसरी तरफ अक्षरा सिंह ने शायरी भरे मूड में डूबी तस्वीर साझा की।

रानी चटर्जी के इंस्टाग्राम पोस्ट की बात करें तो उन्होंने एक शॉर्ट वीडियो क्लिप साझा किया है, जिसमें वह किसी शहरी लोकेशन पर खड़ी नजर आ रही हैं। वीडियो में रानी बेहद खुश दिखाई दे रही हैं और कैमरे के सामने एक के बाद एक दिलकश पोज देती दिख रही हैं।

मॉडर्न फैशन सेंस और रानी का नया अंदाज

रानी चटर्जी ने ब्लैक कलर का पोल्का डॉट्स वाला ऑफ-शोल्डर टॉप पहना हुआ है, जो उनके मॉडर्न फैशन सेंस को दर्शाता है। उन्होंने बालों को पीछे की ओर बांधा हुआ है और हल्के मेकअप के साथ खुद को नेचुरल रखा है।

रानी चटर्जी को देख उनके फैंस हुए मंत्रमुग्ध

इस वीडियो के बैकग्राउंड ऑडियो के तौर पर सुपरहिट भोजपुरी गाना 'मन के सांवरिया बन गइल' प्ले हो रहा है, जिसे उदित नारायण और कल्पना ने गाया है। यह गाना भोजपुरी फिल्म 'प्रतिज्ञा' से लिया गया है। यह गाना दिनेश लाल यादव (निरहुआ) और पाखी हेगड़े पर फिल्माया गया है।

अक्षरा ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं

दूसरी ओर, अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में अक्षरा ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने पीले रंग का कुर्ता पहना हुआ है। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए लाल चूड़ियां और झुमके भी पहने हैं।

गहरी सोच में डूबी अक्षरा सिंह

तस्वीर में वह गहरी सोच में डूबी हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने मशहूर गजल 'सरकती जाए है रुख से नकाब, आहिस्ता आहिस्ता' को बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर जोड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने तस्वीर के नीचे लिखा, ''और मैं कहूं उनसे हुजूर आहिस्ता'। यह तस्वीर उनके मूड को पूरी तरह से बयां करती है।

EndFragment

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल