Anjana Singh Death Rumors (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह के निधन की अफवाह से मचा हड़कंप, सच्चाई जान भड़के फैंस

Anjana Singh Death Rumors: भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह की मौत की झूठी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर खुद के सुरक्षित होने की जानकारी दी।

अनिल सिंह

Celebrity Death Rumors: मनोरंजन जगत में हस्तियों की मौत की झूठी खबरें फैलाना जैसे एक चलन सा बन गया है। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और रजनीकांत के बाद अब भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अंजना सिंह इस तरह की ओछी हरकत का शिकार बनी हैं। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ घंटों से अंजना सिंह की मौत की खबर और उनकी एडिटेड फोटो तेजी से वायरल हो रही थी। हालांकि, अब खुद अभिनेत्री ने सामने आकर इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

'भोजपुरी जगत की हॉट केक' कही जाने वाली अंजना सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से उस फर्जी पोस्ट को साझा किया, जिसमें उन्हें मृत दिखाया गया था। वायरल तस्वीर में अंजना की फोटो पर गेंदे की माला चढ़ी हुई थी और नीचे लिखा था, "रोड एक्सीडेंट में भोजपुरी फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री का निधन।" इस तस्वीर को देखकर फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई थी, लेकिन अभिनेत्री ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक भद्दा मजाक और फेक न्यूज है।

अंजना सिंह ने दी सफाई: "बिल्कुल सुरक्षित हूँ"

अंजना सिंह ने इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही उस एडिटेड फोटो को साझा करते हुए कैप्शन में बड़े अक्षरों में लिखा, "फेक न्यूज, बिल्कुल भी भरोसा न करें, अंजना सिंह बिल्कुल सुरक्षित हैं।" अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों से अपील की कि वे इस तरह की अफवाहों को न फैलाएं और न ही इन पर विश्वास करें। इससे पहले भी धर्मेंद्र जैसे दिग्गजों के बारे में ऐसी खबरें आ चुकी हैं, जिसका खंडन सनी देओल और हेमा मालिनी को करना पड़ा था।

शूटिंग में व्यस्त हैं अभिनेत्री, बेटी के साथ संभाल रहीं घर

अंजना सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सोच बहू की' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वे अक्सर सेट से अपनी बेटी अदिति के साथ मस्ती भरे वीडियो और शूट की झलकियां साझा करती रहती हैं। फैंस के लिए राहत की बात यह है कि अभिनेत्री न केवल स्वस्थ हैं, बल्कि अपने काम पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए उन लोगों को भी कड़ा संदेश दिया है जो केवल 'क्लिकबेट' और व्यूज के लिए किसी की जिंदगी से जुड़ी ऐसी अफवाहें फैलाते हैं।

सिंगल मदर बनकर पेश की मिसाल

अंजना सिंह की निजी जिंदगी काफी संघर्षपूर्ण रही है। वे एक सिंगल मदर हैं और अकेले ही अपनी बेटी अदिति की परवरिश कर रही हैं। अंजना की शादी भोजपुरी एक्टर यश कुमार से हुई थी, लेकिन शादी के 5 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। जहां यश ने अभिनेत्री निधि झा से दूसरी शादी कर ली, वहीं अंजना ने दोबारा शादी न कर अपने करियर और बेटी के भविष्य को अपनी प्राथमिकता बनाया। आज वे भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे सफल और सम्मानित अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी