भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का 'बदन पे सितारे लपेटे हुए' गाने पर दिखा खास अंदाज 
मनोरंजन

Akshara Singh: अक्षरा सिंह ने 'बदन पे सितारे लपेटे हुए' गाने पर दिखाया खास अंदाज, लट्टू हुए फैंस

Bhojpuri Queen: 'बदन पे सितारे लपेटे हुए' गाने पर अक्षरा सिंह ने अपना ख़ास अंदाज दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। क्लासिक गाने पर रील बनाकर एक्ट्रेस ने सबका दिल जीत लिया।

अनिल सिंह

StartFragment

Bhojpuri Actress: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर अपने लुक और अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर, खासकर इंस्टाग्राम पर, उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। फैंस न सिर्फ उनकी फिल्मों और गानों को पसंद करते हैं, बल्कि उनके स्टाइल और लुक्स के भी दीवाने रहते हैं।  

शुक्रवार को उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने पुराने जमाने के क्लासिक गाने पर रील बनाकर सबका दिल जीत लिया। वीडियो में अक्षरा सिंह बेहद खूबसूरत अंदाज में कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने लैवेंडर कलर का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना है, जिस पर चमचमाते सितारों जैसी कढ़ाई की गई है। 

पोनीटेल में अक्षरा सिंह 

अक्षरा सिंह ने मेकअप के तौर पर न्यूड टोन लिपस्टिक और शिमरी आईशैडो का इस्तेमाल किया है। साथ ही हाइलाइटर भी लगाया है। वहीं, बालों को पीछे की ओर पोनीटेल बनाकर स्टाइल किया गया है, जिससे उनके चेहरे की खूबसूरती और भी ज्यादा निखर कर सामने आ रही है।

अदाओं में कहानियां, मुस्कान में शायरी

अक्षरा सिंह के इस वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर 'बदन पे सितारे' गाने का रिमिक्स वर्जन बज रहा है, जो इस रील को और भी शानदार बना देता है। अक्षरा की स्माइल, कैमरे के लिए उनका कॉन्फिडेंस और एक्सप्रेशन्स वीडियो को जानदार बना रहे हैं। हर कोई उनके इस लुक की तारीफ कर रहा है। इस पोस्ट के कैप्शन में अक्षरा सिंह ने लिखा, ''अदाओं में कहानियां, मुस्कान में शायरी, बस।''

शम्मी कपूर की फिल्म है प्रिंस 

बता दें कि 'बदन पे सितारे' गाने का रिमिक्स वर्जन काफी हिट रहा, वहीं इस गाने का ऑरिजिनल वर्जन भी उतना ही खास और ऐतिहासिक है। 'बदन पे सितारे लपेटे हुए' गाना फिल्म 'प्रिंस' से है, जो 1969 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में लीड रोल में शम्मी कपूर और वैजयंती माला नजर आए थे। गाने को मोहम्मद रफी ने गाया था, जबकि इसके बोल हसरत जयपुरी ने लिखे थे। वहीं, संगीत मशहूर संगीतकार जोड़ी शंकर-जयकिशन ने दिया था।

आज भी लोग इस गाने पर रील बना रहे हैं

यह गाना आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है और उसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज भी लोग इस गाने पर रील बना रहे हैं। इस गाने के रिमिक्स वर्जन को सनम बैंड ने तैयार किया है, जिसमें पुराने गाने को नए बीट्स और ग्लैमर के साथ पेश किया गया है।

EndFragment

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO