आम्रपाली दुबे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

आम्रपाली दुबे की कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान, एक फिल्म के लिए लाखों करती हैं चार्ज, इतनी करोड़ की हैं मालकिन

Amrapali Dubey Movie Fees: आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की महंगी अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक फिल्म के लिए 8-10 लाख रुपये फीस लेती हैं और सोशल मीडिया से भी कमाई करती हैं।

सोनाली झा

Aamrapali Dubey Net Worth: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ को लेकर चर्चा में हैं। शो में उनकी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ दोस्ती और नोकझोंक दर्शकों का ध्यान खींच रही है। आम्रपाली लंबे समय से भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं और अपनी एक्टिंग के साथ-साथ कमाई को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं।

आम्रपाली दुबे ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों से नहीं, बल्कि हिंदी टेलीविजन से की थी। साल 2008 में उन्होंने टीवी शो ‘सात फेरे’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद वह ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ जैसे शो में नजर आईं, जिससे उन्हें पहचान मिली। कुछ समय बाद आम्रपाली ने भोजपुरी सिनेमा का रुख किया और साल 2014 में फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया।

निरहुआ के साथ कीं 30 से ज्यादा फिल्में

‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ की सफलता के बाद आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में काफी लोकप्रिय हो गई। आम्रपाली दुबे ने अपने करियर में सबसे ज्यादा फिल्मों में निरहुआ के साथ काम किया है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम्रपाली अब तक 30 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं और इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हैं।

एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेती हैं

आम्रपाली की कमाई की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि वह एक भोजपुरी फिल्म के लिए करीब 8 से 10 लाख रुपये फीस लेती हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया और ब्रांड प्रमोशन के जरिए भी कमाई करती हैं। हालांकि, उनकी फीस और कमाई से जुड़े ये आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं, इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इतनी करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं आम्रपाली

आम्रपाली दुबे की कथित नेटवर्थ को लेकर भी कई रिपोर्ट्स सामने आती रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब 30 करोड़ रुपये बताई जाती है। हालांकि, यह आंकड़ा भी आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं किया गया है। टीवी से भोजपुरी सिनेमा तक का सफर तय करने वाली आम्रपाली आज इंडस्ट्री की सफल और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई