'तितली शहर के' गाने पर झूमी आम्रपाली दुबे, शानदार डांस और स्टाइल से जीता दिल 
मनोरंजन

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने 'तितली शहर के' गाने पर किया डांस, ठुमके पर दिल हार रहे फैंस

Bhojpuri Actress: आम्रपाली दुबे ने 'तितली शहर के' गाने पर डांस किया है वीडियो भोजपुरी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उनकी अदाओं पर फैंस दिल हार रहे हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Aamrapali Dubey: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'टीवी वाली बीवी' का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। वहीं, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर डांस का एक वीडियो पोस्ट किया।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में आम्रपाली 'तितली शहर के' गाने के बोल के साथ शानदार एक्सप्रेशन देते हुए डांस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने पर्पल कलर की खूबसूरत साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहना है, जो उनके लुक को आकर्षक बना रहा है। वहीं, मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने बालों को आगे से हेयर स्टाइल बनाकर पीछे चोटी की है और उस पर पर्पल कलर की हेयर एसेसरीज लगाई है, जो उनके लुक को कंप्लीट कर रहा है।

यहां देखें वीडियो

एक और प्यारा गीत

वीडियो में आम्रपाली दुबे चेहरे के भाव और डांस मूव्स गाने की धुन के साथ बखूबी तालमेल बिठाते हैं। आम्रपाली ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "एक और प्यारा गीत। पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं।" 'तितली' गाने में भोजपुरी फिल्मों के सिंगर नीलकमल सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज दी है। गाने के बोल जहीद अख्तर ने लिखे हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं।

साइकिल वाली दीदी

वहीं, म्यूजिक डायरेक्शन का जिम्मा मधुकर आलम ने संभाला है, जिन्होंने गाने को एक ताजगी भरा अंदाज दिया है। इस गाने में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव और अभिनेत्री ऋचा दीक्षित भी हैं, जिनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। यह गाना यूट्यूब के साथ-साथ सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है और रिलीज के साथ ही इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। आम्रपाली के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके कई प्रोजेक्ट रिलीज होने के लिए लाइन में हैं। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म 'साइकिल वाली दीदी' का ट्रेलर रिलीज किया गया था। फिल्म जल्द ही रिलीज होने की उम्मीद है।

EndFragment

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी