देशभक्ति के रंग में रंगे भोजपुरी सितारे, निरहुआ ने लहराया तिरंगा तो, अक्षरा सिंह ने गाया 'भारत की मिट्टी' का गीत 
मनोरंजन

Bhojpuri Actors: भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ ने लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में डूबी अक्षरा सिंह

15 August: 79वें स्वतंत्रता दिवस पूरा देश हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशंसकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Independence Day: बॉलीवुड ही नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा से जुड़े लोगों ने भी 79वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया है। दिनेश लाल यादव से लेकर अक्षरा सिंह तक देश भक्ति के रंग में डूबे हुए नजर आए हैं। आम्रपाली दुबे, निधि झा और अंजना सिंह ने भी सोशल मीडिया पर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट साझा की है। 

अभिनेत्री आम्रपाली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसके बैकग्राउंड में उन्होंने भोजपुरी भक्ति गीत 'तिरंगा लहर लहर लहराए' ऐड किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, "समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"

निरहुआ ने लहराया तिरंगा

दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह घर में तिरंगा झंडा लहराते नजर आ रहे हैं। क्लिप के बैकग्राउंड में अभिनेता ने फिल्म 'कर्मा' का गाना 'ऐ वतन तेरे लिए' ऐड किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, "79वें स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को शुभकामनाएं। आज भारत की संस्कृति, जीवंत लोकतांत्रिक परंपरा व 78 साल की उपलब्धियों पर गर्व करने का दिन है। खुद को तिल-तिल जलाकर देश में आजादी का सूर्योदय करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों व देश की रक्षा हेतु सर्वस्व अर्पण करने वाले वीर जवानों को सादर नमन।"

भारत की मिट्टी गाना गाती नजर आई अक्षरा सिंह 

अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें वह एक स्टूडियो में 'भारत की मिट्टी' गाना गाती नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो अभिनेत्री ने सफेद रंग के सलवार-सूट के साथ तिरंगा वाली चुन्नी पहनी हुई है।

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

निधी झा ने भी इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की वीडियो पोस्ट की है, जिसमें उनका बेटा तिरंगे वाली टी-शर्ट पहने हुए है। अभिनेत्री ने क्लिप के बैकग्राउंड में गाना 'नन्हा मुन्ना राही हूं' ऐड किया है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद। जय भारत।" अभिनेत्री अंजना सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह एक बच्ची के साथ तिरंगा लिए नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने इसके कैप्शन में लिखा, "स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय जवान। जय किसान। जय हिन्द। जय भारत।"

EndFragment

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा