भारती सिंह प्रेग्नेंसी  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

क्या फिर एक बार मां बनेगी लाफ्टर क्वीन भारती सिंह?, बेबी बंप दिखाकर उड़ाए सबके होश

Bharti Singh Pregnancy: भारती सिंह ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप के साथ 'गुड न्यूज' वाला वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर फैंस उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी समझ बैठे। हालांकि यह सिर्फ एक मजाकिया विज्ञापन था।

अपूर्वा नायक

Bharti Singh Pregnancy Prank Video: टेलीविजन इंडस्ट्री की लाफ्टर क्वीन भारती सिंह ने ऐसा धमाल मचाया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। अपनी कॉमेडी के जरिए लोगों को हंसा-हंसाकर लोट-पोट करने वाली भारती सिंह सोशल मीडिया और यूट्यूब पर काफी एक्टिव रहती है।

42 साल की भारती सिंह पहले से ही दो बेटों की मां है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी वीडियो पोस्ट की, जिसने सभी के होश उड़ा दिए। हालांकि इस वीडियो के अंत ने सभी को ठहाके लगाने पर भी मजबूर कर दिया।

तीसरी बार मां बनेगी भारती सिंह?

दरअसल, भारती सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर की, जिसमें वो अपने बेबी बंप को सहलाते हुए नजर आ रही थी। हालांकि कुछ सेकेंड बाद ही भारती ने अपने फेक बेबी बंप को फोड़ दिया। इसके बाद भारती कहती है कि गुड न्यूज मैं नहीं कोई और दे रहा है। आपको बता दें कि ये सिर्फ एक प्रमोशनल वीडियो था। लेकिन भारती का फेक बेबी बंप देकर कई सेलिब्रिटीज भी चकमा खा गए थे।

सेलेब्स के मजेदार रिएक्शन

भारती के इस वीडियो पर कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया। भारती के पति हर्ष लिंबाचिया ने सबसे पहले कमेंट करते हुए अरे यार लिखा, तो वहीं कंटेट क्रिएटर ऑरी ने भारती के इस वीडियो पर डब्ल्यूटीएफ लिखा। इसके अलावा टीवी इंडस्ट्री की नागिन अदा खान ने भी इस वीडियो पर हार्ट इमोजी बनाकर ढेर सारा प्यार लुटाया।

फैंस का भी रिएक्शन आया सामने

भारती की इस कॉमेडी वीडियो पर ना सिर्फ सेलेब्स ने बल्कि फैंस ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए लिखा कि भारती दीदी ये कैसा मजाक है, हम लोग असली में प्रेग्नेंसी समझ बैठे थे। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब भारती ने ऐसा प्रैंक किया हो। इससे पहले भी भारती ऐसे फनी वीडियो बनाकर सभी को उल्लू बना चुकी है।

इंडियन गेम शो में आएंगी नजर

अगर भारती सिंह के वर्कफ्रंट की बात कि जाए तो जल्द ही वो सोनी टीवी पर वापसी करने जा रही है। दरअसल, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया सोनी टीवी पर अपना नया शो इंडियन गेम शो विद भारती एंड हर्ष लेकर आने वाले हैं। ये शो 24 अगस्त से सोनी टीवी पर लाइव होगा।

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी

Sikkim Landslide: पश्चिम सिक्किम के रिंबी में भारी भूस्खलन, मडस्लाइड का खतरा

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम