भाईदूज स्पेशल बॉलीवुड सॉन्ग्स (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Bhaidooj Special Song: भाईदूज को बनाएं और भी ज्यादा स्पेशल, Instagram पर इन 5 गानों के साथ पोस्ट करे स्टोरी

Bhaidooj Special Songs For Instagram Story: भाई दूज पर भाई के साथ तस्वीरें या रील शेयर करने का प्लान है? 'तैनू संग रखना' से 'संग रहियो' तक, ये 5 गाने आपके खास पलों को और यादगार बना सकते हैं।

अपूर्वा नायक

Bhaidooj Special Songs For Instagram: भाईदूज का त्योहार भाई-बहन के प्यार, शरारत और खास रिश्ते को सेलिब्रेट करने का अवसर है। भाईदूज के दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसके स्वस्थ और खुशहाली की प्रार्थना करती हैं।

भाईदूज के मौके पर अगर आप भी अपने भाई के साथ इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करना चाहती है, तो ये 5 गानें आपकी इंस्टा स्टोरी को और भी ज्यादा खास बना देगें। यहां हम बता रहे हैं ऐसे 5 गानों के बारे में, जो आपकी भाई दूज स्टोरी में प्यार, इमोशन और मस्ती का रंग भर सकते हैं।

तैनू संग रखना

अगर आप अपने भाई के साथ गहरा भावनात्मक रिश्ता साझा करती हैं, तो तैनू संग रखना गाना आपकी इंस्टाग्राम स्टोरी के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। यह गाना भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते और एक-दूसरे के साथ बने रहने की भावना को सादगी से बयां करता है। ये गाना आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा का है।

एक ही थाली के चट्टे-बट्टे

अगर आप और आपका भाई एक-दूसरे के पार्टनर इन क्राइम हैं और साथ मिलकर खूब मस्ती करते हैं, तो चट्टे-बट्टे आपकी भाईदूज स्पेशल इंस्टाग्राम स्टोरी के लिए शानदार ऑप्शन है। इस गाने की मस्ती भरी वाइब भाई-बहन की शरारतों और नोकझोंक को दिखाने के लिए बिल्कुल सही है।

तू फिक्र ना करिया कर

भाई-बहन का रिश्ता सिर्फ मस्ती तक सीमित नहीं होता, इसमें एक-दूसरे की चिंता और हर मुश्किल में साथ देने का वादा भी शामिल होता है। मैं नाल खड़ा हा तेरे तू फिक्र ना करिया कर इसी अपनापन और भरोसे वाली भावना को दर्शाने के लिए चुना जा सकता है। अगर आपकी इंस्टाग्राम स्टोरी में भाई के साथ कोई इमोशनल पल है, तो यह गाना उस एहसास को खूबसूरती से उभार सकता है।

मेरा भाई तू मेरी जान है

अगर आपका भाई ही आपका सबसे अच्छा दोस्त है, तो मेरा भाई तू मेरी जान है आपकी इंस्टाग्राम स्टोरी के लिए एक खास ऑप्शन हो सकता है। इस गाने के जरिए आप भाई को बता सकती हैं कि जिंदगी में उसकी मौजूदगी आपके लिए कितनी मायने रखती है।

संग रहियो

जसलीन रॉयल का संग रहियो अपने सुकून भरे संगीत और भावुक अंदाज के लिए जाना जाता है। भाई दूज पर भाई के साथ बिताए खास पलों, पुरानी तस्वीरों या यादगार वीडियो के साथ इसे लगाया जा सकता है। इसका भाव एक-दूसरे का साथ निभाने और रिश्ते को संजोकर रखने से जुड़ा है।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल