भाग्यश्री के साथ पिकबॉल खेलते हुआ बड़ा हादसा 
मनोरंजन

Bhagyashree Gets Injured: सिर पर 13 टांके, गहरी चोट, भाग्यश्री के साथ पिकबॉल खेलते हुआ बड़ा हादसा

Bhagyashree Injured During Pick Ball Match: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस भाग्यश्री को सिर पर गहरी चोट लगी है। चोट इतनी बड़ी और गहरी है कि उस पर 13 टांके लगे हैं। एक्ट्रेस की तस्वीर देखकर फैंस चिंतित हो गए हैं।

अनिल सिंह

Bhagyashree Injured During Pick Ball Match: बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री खेलते वक्त बुरी तरह से घायल हो गई हैं। दरअसल वह पिकबॉल मैच में खेल रही थी। अस्पताल से भाग्यश्री की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। भाग्यश्री अस्पताल की बेड पर जख्मी हालत में उपचार के दौरान नजर आ रही हैं। अन्य तस्वीर में उनकी चोट दिखाई गई है। वहीं एक और तस्वीर में वह सिर पर पट्टी बांधे दिख रही हैं। उनकी चोट को देखकर उनके फैंस चिंतित हो गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ की जा रही है।

सोशल मीडिया पर भाग्यश्री की चोटिल अवस्था वाली जो तस्वीर वायरल हो रही है उस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि भाग्यश्री के माथे पर गहरा चोट का निशान दिखाई दे रहा है। माथे पर लगा कट इतना गहरा और बड़ा है कि उस पर तेरा टांके लगे हैं। खबर के मुताबिक घायल अवस्था में भाग्यश्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया और तुरंत उनकी सर्जरी की गई। माथे पर लगी चोट पर तेरा टांके आए हैं। अच्छी बात यह है कि गिरने के बाद उनके सिर पर कोई फ्रैक्चर नहीं आया। ऐसे में फैंस को घबराने या चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। फिलहाल उनका इलाज हो चुका है और उन्हें घर भेज दिया गया है।

तस्वीर देखकर फैंस घबराने लगे थे। भाग्यश्री की सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में वह अस्पताल की बेड पर नजर आ रही थी। वहीं एक अन्य तस्वीर में उनके चोट का निशान दिख रहा था और एक तस्वीर में उनके माथे पर बैंडेज लगी हुई दिखाई दे रही थी। चिंतित हुए फैंस ने अपने कमेंट में भाग्यश्री के लिए दुआ की है। खबर के मुताबिक वह पिकबॉल का मैच खेल रही थी और इसी दौरान वह अचानक गिर पड़ी। गिरने की वजह से उनके माथे पर गहरी चोट लग गई। भाग्यश्री सलमान खान के साथ फिल्म 'मैंने प्यार किया' में नजर आई थी और अब एक बार फिर वह बॉलीवुड में वापसी कर चुकी हैं।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा