नेटफ्लिक्स फैमिली मूवीज (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Family Movies on OTT: Netflix पर देखें ये 6 शानदार फिल्में, फैमिली के साथ मिलेगा एंटरटेनमेंट और इमोशन

Netflix Family Movies: वीकेंड पर अगर आप भी फैमिली के साथ घर बैठे फिल्म देखने का प्लान बना रहे है, तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद लापता लेडीज, हिचकी और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्में आपका वीकेंड खास बना सकती हैं।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • Netflix पर परिवार के साथ देखें ये 8 शानदार फिल्में

  • लापता लेडीज से बजरंगी भाईजान तक, हर जॉनर का मिलेगा मनोरंजन

  • दोस्ती, रिश्ते और संघर्ष की कहानियां बनाएंगी आपका वीकेंड खास

Best Family Movies On Netflix: अगर आप इस वीकेंड परिवार के साथ घर बैठे मनोरंजन करना चाहते हैं, तो OTT प्लेटफॉर्म पर कई ऐसी फिल्में मौजूद हैं, जिन्हें साथ बैठकर देखा जा सकता है।

इनमें कहीं दोस्ती और मस्ती की कहानी है, तो कहीं संघर्ष, रिश्तों और आत्मनिर्भरता का संदेश। ‘लापता लेडीज’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘दंगल’ और ‘12वीं फेल’ जैसी फिल्में अलग-अलग जॉनर में मनोरंजन के साथ भावनात्मक जुड़ाव भी देती हैं। आइए देखते हैं ऐसी ही 8 फिल्मों की लिस्ट।

1. लापता लेडीज (Laapataa Ladies) – Netflix

किरण राव के निर्देशन में बनी यह फिल्म ट्रेन के सफर के दौरान दो नई दुल्हनों के आपस में बदल जाने की कहानी है। इस मजेदार घटनाक्रम के बीच फिल्म पहचान, आत्मनिर्भरता और दोस्ती जैसे विषयों को खूबसूरती से सामने लाती है। हंसी और भावनाओं का मेल इसे परिवार के साथ देखने के लिए खास बनाता है।

2. जिंदगी ना मिलेगी दोबारा (Zindagi Na Milegi Dobara) – Netflix

तीन बचपन के दोस्तों की स्पेन रोड ट्रिप पर आधारित यह फिल्म दोस्ती, रोमांच और जिंदगी को खुलकर जीने का संदेश देती है। स्काईडाइविंग और डीप-सी डाइविंग जैसे एडवेंचर के साथ इसमें कॉमेडी और रिश्तों की भावनात्मक कहानी भी देखने को मिलती है।

3. धमाल 4 (Dhamaal 4) – Netflix

खजाने की तलाश में निकले दोस्तों का रोमांचक सफर इस फिल्म की कहानी का आधार है। रास्ते में आने वाली मुश्किलें और मजेदार परिस्थितियां इसे कॉमेडी और एडवेंचर से भर देती हैं। हल्की-फुल्की मनोरंजक फिल्म देखने वालों के लिए यह एक विकल्प हो सकती है।

4. ये जवानी है दीवानी (Yeh Jawaani Hai Deewani) – Netflix

मनाली की ट्रैकिंग ट्रिप से शुरू होकर दोस्तों की जिंदगी के अलग-अलग पड़ावों तक पहुंचने वाली यह फिल्म सपनों, दोस्ती और परिवार की अहमियत दिखाती है। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म में रोमांस, मस्ती और भावनाओं का खूबसूरत मेल है।

5. हिचकी (Hichki) – Netflix

रानी मुखर्जी स्टारर यह फिल्म टॉरेट सिंड्रोम से जूझ रही एक शिक्षिका की कहानी है। कई चुनौतियों के बावजूद वह अपनी अलग कार्यशैली से ऐसे छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है, जिन्हें दूसरे लोग कमजोर समझते हैं। फिल्म आत्मविश्वास, शिक्षा और सकारात्मक सोच का संदेश देती है।

6. बजरंगी भाईजान (Bajrangi Bhaijaan) – Netflix

सलमान खान की यह फिल्म एक नेकदिल इंसान और बोलने में असमर्थ छोटी बच्ची के भावनात्मक सफर को दिखाती है। बच्ची को उसके परिवार से मिलाने के लिए वह सीमा पार तक जाता है। इंसानियत, प्रेम और संवेदनशीलता पर आधारित यह कहानी हर उम्र के दर्शकों को छूती है।

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?

Cyclone Akvan: कौन था राक्षस अकवान, जिसके नाम पर रखा गया चक्रवात का नाम? पढ़ें 1000 साल पुरानी कहानी

Kal Ka Mausam: 110 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अक्वान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट