बंटवारा 1947 एक्स रिव्यू (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Batwara 1947 X Review: सनी देओल का जलवा आज भी बरकरार, एक्स पर छाया बंटवारा 1947 का खुमार

Batwara 1947: सनी देओल की बंटवारा 1947 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भले धीमी रही, लेकिन शुरुआती दर्शक प्रतिक्रियाओं में कहानी और एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है।

अपूर्वा नायक

Batwara 1947 X Review Sunny Deol Film: आज 14 अगस्त को सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 ने दस्तक दे दी है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और ये फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है।

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 से सीधी टक्कर के बाद भी फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। हालांकि रिलीज से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग उतनी खास नहीं रही थी, लेकिन फिर भी इस फिल्म ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक पहुंचाने का काम किया है।

सनी देओल के परफॉर्मेंस के कायल हुए फैंस

सनी देओल कुछ थोड़े समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फैंस सनी देओल की इस फिल्म को लेकर जमकर तारीफ कर रहे हैं। किसी दर्शक को फिल्म की कहानी पसंद आयी है, तो कोई सनी देओल की एक्टिंग का दीवाना हो गया है।

सनी देओल की धमाकेदार वापसी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने लिखा है कि बंटवारा 1947 का रिव्यू ब्लॉकबस्टर, सनी देओल ने धमाकेदार अंदाज में बड़े पर्दे पर वापसी की है। बंटवारा लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी साबित होती है। इस फिल्म में आपको सब कुछ देखने मिलता है ड्रामा, इमोशन और एक्शन भी। इस यूजर ने करण देओल के काम की भी सराहना की है और साथ ही प्रीति जिंटा और शबाना आजमी की भी।

थिएटर्स में धूम मचाएगी बंटवारा 1947

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुरेश परमार नामक यूजर ने लिखा है कि अभी बंटवारा 1947 देखी और सच कहूँ तो भाई, मैं अभी तक शॉक में हूँ। हमें लगता था कि गदर उनका पीक था, लेकिन यह एक लेजेंडरी, सनीदेओल के लिए शानदार कमबैक है! जिस तरह से वह स्क्रीन पर छाए रहते हैं, वह पक्के रोंगटे खड़े कर देने वाला है। क्या पावरहाउस परफॉर्मेंस है, खासकर सेकंड हाफ में जब वह कहते हैं "नफरत सरहदें बदल सकती है, इंसानियत नहीं"। पूरी तरह से थिएटर में तबाही, एकदम मास्टरक्लास!

दिल भर गया

उपाला केबीआर नामक यूजर ने एक्स पर रिएक्शन शेयर करते हुए लिखा है कि मेरा दिल भर आया है। मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं खुद पार्टीशन से गुज़र रहा हूँ। अब इंटरमिशन है। बहुत रोयी। इतनी खूबसूरत मूवी, इमोशंस, ड्रामा और डायलॉग्स से भरपूर - एक थिएटर फिल्म कैसी होनी चाहिए। हर कैरेक्टर/एक्टर ने बहुत बढ़िया निभाया है। सनी देओल और शबाना आज़मी छाए हुए हैं लेकिन प्रीति ज़िंटा और अभिमन्यु सिंह भी उतने ही अच्छे हैं। आर्ट डायरेक्शन शानदार है! अब सेकंड हाफ की बारी है।

CWC Meeting: नीतीश कुमार गद्दार हैं...! बैठक में भड़कीं सोनिया गांधी, खरगे ने भी खोला JDU का राज

ज्ञानेश कुमार को हटाने की रणनीति तैयार! CWC की बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक की मीटिंग; अखिलेश नहीं होंगे शामिल

Jammu-Kashmir Encounter: यूसमर्ग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर कमांडर मूसा ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल