फिल्म 'बंटवारा 1947'  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सनी देओल से प्रीति जिंटा तक, ‘बंटवारा 1947’ के सितारों की फीस उड़ा देगी होश, जानें किसने वसूले कितने करोड़

Batwara 1947 Cast Fees: फिल्म 'बंटवारा 1947' की रिलीज से पहले कलाकारों की फीस को लेकर बड़ी जानकारियां सामने आई हैं, जहां मुख्य किरदार निभा रहे अभिनेताओं ने भारी रकम हासिल की है।

यति सिंह

Batwara 1947 Sunny Deol Fees: राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ अपने ट्रेलर रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच काफी चर्चा में बनी हुई है। भारत के विभाजन की कहानी पर आधारित यह ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म अगस्त महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज चरम पर है, लेकिन इसी बीच इसकी स्टारकास्ट को मिली मोटी फीस ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। खबरों के अनुसार फिल्म के मुख्य कलाकारों ने इस ऐतिहासिक कहानी को पर्दे पर उतारने के लिए तगड़ी रकम वसूली है।

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में अहम भूमिका निभा रहे दिग्गज एक्टर सनी देओल एक बार फिर अपने पुराने और दमदार अंदाज में नजर आने वाले हैं। गदर 2 की ऐतिहासिक सफलता के बाद एक्टर के सितारे बुलंदियों पर हैं और यही वजह है कि वे इस प्रोजेक्ट के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कलाकार बनकर उभरे हैं। खबरों के अनुसार सनी देओल ने इस फिल्म में एक्टिंग करने के लिए करीब 60 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस ली है।

प्रीति जिंटा की वापसी और बाकी कलाकारों की कमाई

लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को लेकर भी फैंस के बीच खासा क्रेज देखा जा रहा है। 8 साल के लंबे अंतराल के बाद सिनेमाघरों में लौट रहीं प्रीति जिंटा ने इस फिल्म में मुख्य महिला किरदार निभाने के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

वहीं दमदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर अली फजल को फिल्म में उनकी अहम भूमिका के लिए 7 करोड़ रुपये दिए गए हैं। फिल्म में नेगेटिव किरदार निभा रहे बहुप्रतिभाशाली एक्टर अभिमन्यु सिंह ने भी करीब 2 करोड़ रुपये की फीस हासिल की है।

बिना आधिकारिक बयान के भी बढ़ता बज

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की स्टारकास्ट की फीस और बजट से जुड़ी यह खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, लेकिन निर्माताओं और प्रोडक्शन हाउस की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फिल्म के बजट को लेकर भी अलग-अलग तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं, जहां कुछ रिपोर्ट्स इसे 150 करोड़ रुपये का भव्य प्रोजेक्ट बता रही हैं तो कुछ इसे मध्यम बजट की फिल्म मान रही हैं।

वजह चाहे जो भी हो, लेकिन सनी देओल और प्रीति जिंटा को मिला इतना बड़ा पैसे ने फिल्म को लेकर आम जनता और सिनेमा प्रेमियों की उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या नया इतिहास रचती है।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?