15 अगस्त पर रिलीज होते ही छाईं ये फिल्में, ‘स्त्री 2’ समेत इन फिल्मों ने की छप्परफाड़ कमाई

Independence Day Bollywood Releases: 15 अगस्त के दिन रिलीज हुई फिल्मों ने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया है। इनमें हॉरर-कॉमेडी 'स्त्री 2' से लेकर ऐतिहासिक कल्ट 'शोले' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं।
15 August Bollywood Movies
'स्त्री 2' समेत इन फिल्मों ने की छप्परफाड़ कमाई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on: 

15 August Bollywood Movies
स्त्री 2 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

स्त्री-2 ने 15 अगस्त के दिन रिलीज होकर सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने का गौरव अपने नाम दर्ज किया है। साल 2024 में 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने करीब 857 से 874 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

15 August Bollywood Movies
एक था टाइगर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

सलमान खान स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म एक था टाइगर ने साल 2012 के 15 अगस्त के वीकेंड पर थिएटर्स में दस्तक दी थी और लगभग 320 से 350 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था।

15 August Bollywood Movies
मिशन मंगल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

वहीं साल 2019 में आई अक्षय कुमार और विद्या बालन की देशभक्ति पर आधारित फिल्म मिशन मंगल ने भी दर्शकों को खूब आकर्षित किया और दुनिया भर में करीब 291 करोड़ रुपये की कमाई की।

15 August Bollywood Movies
सिंघम रिटर्स(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

इसके अलावा अजय देवगन की एक्शन से भरपूर सिंघम रिटर्न्स ने साल 2014 में 15 अगस्त के दौरान रिलीज होकर 216 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन दर्ज किया था।

15 August Bollywood Movies
बाटला हाउस (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के लिए भी 15 अगस्त का दिन बेहद भाग्यशाली साबित हुआ है। साल 2019 में रिलीज हुई उनकी फिल्म बटला हाउस ने दुनिया भर में 127 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया।

15 August Bollywood Movies
सत्यमेव जयते(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

जबकि साल 2018 में आई जॉन अब्राहम की एक्शन ड्रामा फिल्म सत्यमेव जयते ने 121 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

15 August Bollywood Movies
फिल्म शोले(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

15 अगस्त पर कल्ट फिल्मों में शुमार शोले 15 अगस्त 1975 को ही दर्शकों के सामने आई थी। अपने दौर में कमाई के तमाम पुराने रिकॉर्ड तोड़ने वाली इस फिल्म ने यह साबित कर दिया था कि स्वतंत्रता दिवस का दिन सिनेमा के लिए सबसे बड़ा और लकी मंच है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com