Bobby Deol Film Bandar X Review: अभिनेता बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' आखिरकार 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर काफी उत्साह था और अब रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर इसके रिव्यू सामने आने लगे हैं। निर्देशक अनुराग कश्यप की इस फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
फिल्म देखने के बाद कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपनी राय शेयर की है। एक यूजर ने लिखा कि अगर आपको सिनेमा पसंद है, तो खुद पर एक एहसान करें और बंदर जरूर देखें। क्या शानदार फ़िल्म है, जो समाज में पक्षपाती कानूनों से जुड़े अहम मुद्दों को उठाती है। अनुराग कश्यप, आप कितने जबरदस्त फिल्ममेकर हैं। बॉबी देओल, आपके लिए बहुत सम्मान है। इसे जरूर देखें। जरूर देखने लायक फिल्म है।
फिल्म की तारीफ करते हुए दूसरे यूजर ने लिखा कि बंदर! असली बॉलीवुड की वापसी। बॉबी देओल ने एक गिरे हुए सुपरस्टार समीर मेहरा के रोल में अपने करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। अनुराग कश्यप का अंदाज एकदम डार्क, रॉ और अनफिल्टर्ड है। कोर्टरूम ड्रामा, मीडिया ट्रायल और सच बनाम ताकत। OTT का इंतजार न करें। अभी सिनेमाघरों में। जरूर देखें।
फिल्म में बॉबी देओल ने समीर मेहरा का किरदार निभाया है। कहानी एक प्रेम संबंध के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां सब कुछ सामान्य चल रहा होता है। लेकिन कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब समीर की प्रेमिका उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाती है। इसके बाद घटनाएं तेजी से बदलती हैं और दर्शकों को कई अप्रत्याशित ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। फिल्म की कहानी सामाजिक मुद्दों को छूती है और दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का प्रयास करती है।
'बंदर' का सामना बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से हो रहा है। दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई हैं, ऐसे में अब सभी की नजरें शुरुआती कलेक्शन और दर्शकों की पसंद पर टिकी हुई हैं। आने वाले दिनों में पता चलेगा कि बॉक्स ऑफिस की इस टक्कर में कौन सी फिल्म बाजी मारती है। बता दें कि दर्शकों की प्रतिक्रियाओं से साफ है कि फिल्म अपनी कहानी और दमदार अभिनय की वजह से लोगों को प्रभावित करने में सफल रही है।