बादशाह (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

रिलीज के कुछ दिन बाद ही विवादों में घिरा बादशाह का ‘टटिहरी’, महिला आयोग ने तलब किया

Badshah New Song Controversy: रैपर बादशाह का नया हरियाणवी गाना ‘टटिहरी’ विवादों में घिर गया है। गाने के बोल और वीडियो को लेकर हरियाणा महिला आयोग ने आपत्ति जताते हुए सिंगर को समन भेजा है।

सोनाली झा

Badshah Tatihari Song Controversy: मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह एक बार फिर अपने गाने को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उनका हाल ही में रिलीज हुआ हरियाणवी गाना ‘टटिहरी’ अब कानूनी विवाद का कारण बन गया है। इस गाने के बोल और वीडियो को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने आपत्ति जताई है और सिंगर को समन जारी कर दिया है।

कुछ दिन पहले रिलीज हुए इस गाने में हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखाने की कोशिश की गई है, लेकिन इसके कुछ बोल और वीडियो के कुछ दृश्य विवाद का कारण बन गए हैं। हरियाणा राज्य महिला आयोग का कहना है कि गाने में इस्तेमाल की गई भाषा महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है और इससे समाज में गलत संदेश जा सकता है।

स्कूल ड्रेस वाले सीन पर भी आपत्ति

आयोग ने यह भी कहा है कि मनोरंजन के नाम पर महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं किया जा सकता। इसलिए इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सिंगर को समन भेजा गया है, ताकि वह आयोग के सामने अपना पक्ष रख सकें। विवाद का एक बड़ा कारण गाने का वीडियो भी है। आयोग के अनुसार वीडियो में कुछ ऐसे दृश्य दिखाए गए हैं जिनमें स्कूल ड्रेस में लड़कियों को दर्शाया गया है। आयोग का मानना है कि इस तरह के दृश्य समाज में गलत संदेश दे सकते हैं और यह सांस्कृतिक मूल्यों के खिलाफ हैं।

13 मार्च को होगी सुनवाई

6 मार्च 2026 को जारी आधिकारिक समन के अनुसार, इस मामले में बादशाह यानी आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया को प्राथमिक उत्तरदायी बताया गया है। समन में पानीपत के पुलिस अधीक्षक को भी निर्देश दिया गया है कि सुनवाई के दौरान संबंधित पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इस मामले की सुनवाई 13 मार्च 2026 को सुबह 11:30 बजे पानीपत स्थित डीसी कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी। यहां आयोग के सामने बादशाह को अपना पक्ष रखना होगा।

पहले भी विवादों में रह चुके हैं बादशाह

यह पहली बार नहीं है जब बादशाह किसी गाने को लेकर विवादों में आए हैं। इससे पहले भी उनके कुछ गानों के बोलों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ चुकी है। हालांकि इस मामले में अभी तक सिंगर की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सभी की नजरें 13 मार्च को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि इस विवाद का आगे क्या रुख होता है।

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

J&K Terror Probe: NIA की कश्मीर में 7 जगहों पर छापेमारी, पाकिस्तान लिंक और OGW नेटवर्क की जांच तेज

जम्मू-कश्मीर में NIA का बड़ा एक्शन, तीन जिलों में 7 ठिकानों पर छापेमारी; आतंकी साजिश की हो रही जांच

Bihar Floods: अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने की मदद, गांव-गांव पहुंचाई राहत सामग्री; बोलीं- लोगों को भरोसे की जरूरत

सिंघु बॉर्डर पर खालिस्तानी नारे लिखने के आरोप में 3 गिरफ्तार, SFJ ने ली थी जिम्मेदारी, CCTV से मिला सुराग