पत्नी जया और अभिषेक के साथ फिल्मफेयर पुरस्कार पाकर अमिताभ बच्चन हैं बेहद खुश, जताया आभार 
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन, जया और अभिषेक को एक साथ मिला फिल्मफेयर सम्मान, बिग बी ने जताया आभार

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में अमिताभ, जया और अभिषेक बच्चन को एक साथ मिला सम्मान। फिल्मफेयर में सम्मान हासिल करने के बाद बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन ने जताया आभार।

अनिल सिंह

StartFragment

Filmfare Awards: 70वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह की रात बच्चन परिवार के लिए एक ऐतिहासिक और यादगार अवसर बन गई, जब परिवार के तीन सदस्यों— अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और अभिषेक बच्चन— को एक ही रात में सम्मानित किया गया। इस असाधारण उपलब्धि पर अमिताभ बच्चन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए जनता और फिल्मफेयर के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए लिखा, "एक परिवार... एक ही इंडस्ट्री में एक ही परिवार के तीन सदस्य और एक ही दिन में तीन पुरस्कार। फिल्मफेयर के 70 साल पूरे होने पर जया को सम्मानित किया गया, अभिषेक को 2025 का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और मुझे भी 70 साल के जश्न में सम्मानित किया गया।" उन्होंने कहा, "जया, अभिषेक और मैं, हमारा सौभाग्य और दर्शकों के प्रति पूर्ण आभार। बहुत-बहुत धन्यवाद।"

अभिषेक ने जीता बेस्ट एक्टर का सम्मान

अभिषेक बच्चन को उनकी फिल्म 'आई वांट टू टॉक' में शानदार अभिनय के लिए 'बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल मेल' का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। उन्होंने यह सम्मान कार्तिक आर्यन के साथ साझा किया, जिन्हें उनकी फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए सम्मानित किया गया था। इस जीत ने अभिषेक के लिए इस रात को और भी खास बना दिया।

25 साल का सपना हुआ पूरा

अवॉर्ड लेते समय अभिषेक बच्चन थोड़े भावुक हो गए और उन्होंने बताया कि वह इस भाषण को देने का अभ्यास वर्षों से कर रहे थे। अभिषेक ने कहा, "इस साल फिल्म उद्योग में मेरे 25 साल पूरे हो रहे हैं और मुझे याद नहीं कि मैंने इस पुरस्कार के लिए कितनी बार भाषण देने की प्रैक्टिस की है। यह एक सपना रहा है और मैं बहुत भावुक और विनम्र हूं कि यह पूरा हो गया। अपने परिवार के सामने प्राप्त करना इसे और भी खास बना देता है।"

पुरस्कार किया ऐश्वर्या और आराध्या को समर्पित

अभिषेक बच्चन ने इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या को समर्पित किया। उन्होंने कहा, "ऐश्वर्या और आराध्या, मुझे अपने सपनों को पूरा करने का मौका देने के लिए धन्यवाद। यह फिल्म एक पिता और बेटी के बारे में है, और मैं इसे अपने हीरो, अपने पिता और अपनी दूसरी हीरो, अपनी बेटी को समर्पित करना चाहता हूं।" एक ही रात में पूरे परिवार को सम्मान मिलना बच्चन परिवार के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।

EndFragment

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला