बाबिल खान (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Babil Khan Comeback: भोपाल में शुरू की नई शूटिंग, बाबिल खान ने दी अपडेट, काम पर लौटते ही दिखा कॉन्फिडेंस

Babil Khan Shooting Update: बाबिल खान ने शूटिंग पर वापसी करते हुए कहा कि वह फिर से फैंस को गर्व महसूस कराएंगे। इरफान खान के बेटे बाबिल ने भोपाल में नए प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू की है।

सोनाली झा

Babil Khan New Project: युवा अभिनेता बाबिल खान एक बार फिर अपने काम पर लौट आए हैं, जिससे उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी वैनिटी वैन से एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वह शूट के लिए तैयार होते दिखाई दिए। बाबिल खान ने अपनी पोस्ट में लिखा कि फिर से काम पर लौट आया हूं, आपको दोबारा गर्व महसूस कराने का समय है।

बाबिल खान के इस भावुक और आत्मविश्वास से भरे मैसेज ने फैंस का दिल जीत लिया। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। फैंस ने बाबिल की वापसी पर खुशी जाहिर करते हुए उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने लिखा कि वह उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस दौरान लोगों ने उनके लिए शुभकामनाएं भी दीं और उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता जताई।

भोपाल में शुरू हुई नई शूटिंग

सूत्रों के मुताबिक, बाबिल खान ने अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग भोपाल में शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सेट पर लौटकर वह काफी खुश हैं और कैमरे के सामने काम करना उनके लिए सुकून जैसा है। हालांकि, उन्होंने अभी अपने इस नए प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। बाबिल खान के लिए एक्टिंग सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक जुनून है। उनकी पोस्ट से यह साफ झलकता है कि वह अपने काम को लेकर कितने समर्पित हैं और दर्शकों को बेहतरीन प्रदर्शन देने के लिए तैयार हैं।

इरफान खान के बेटे हैं बाबिल

बता दें कि बाबिल खान दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म कला से की थी, जिसमें उनके प्रदर्शन को काफी सराहना मिली थी। इसके बाद वह 'द रेलवे मेन' और 'फ्राइडे नाइट प्लान' जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आए। अब बाबिल खान की इस वापसी को उनके करियर के नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है। फैंस को उम्मीद है कि वह एक बार फिर अपने दमदार अभिनय से सभी का दिल जीतेंगे और अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना