बी प्राक ने रणवीर इलाहाबादिया के साथ स्टैंड अप कॉमेडियंस को लगाई फटकार, देखें वीडियो  
मनोरंजन

आने वाली नस्लों को जहर दे रहे हैं स्टैंड अप कॉमेडियन! बी प्राक ने रणवीर इलाहाबादिया मामले पर दी नसीहत

रणवीर इलाहाबादिया इस समय अपने वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। रणबीर के बयान पर सिंगर बी प्राक का गुस्सा फूटा है। उन्होंने स्टैंड अप कॉमेडियंस को नसीहत दी है। 

अनिल सिंह

मुंबई: समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में आपत्तिजनक भाषा और असभ्य बयान को लेकर रणवीर इलाहाबादिया इस समय सुर्खियों में हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अपने बयान को लेकर रणवीर इलाहाबादिया ने माफी तो मांग ली है, लेकिन उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। पंजाबी सिंगर बी प्राक का भी गुस्सा रणवीर इलाहाबादिया पर फूटा है। तो वहीं दूसरी तरफ बी प्राक ने स्टैंड अप कॉमेडियंस के प्रति भी अपनी नाराजगी व्यक्त की है। स्टैंड अप कॉमेडियन अपनी कॉमेडी में गाली का इस्तेमाल करते हैं इस पर उन्होंने सवाल पूछा है कि वह आने वाली नस्ल को क्या देना चाह रहे हैं।

बी प्राक के नाम से मशहूर सिंगर प्रतीक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह स्टैंड अप कॉमेडियन की असभ्य भाषा पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के बयान पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। आप खुद सुन सकते हैं कि वीडियो में बी प्राक ने क्या कुछ कहा।

रणवीर इलाहाबादिया दिया इस समय देशभर में मशहूर हो गए हैं, लेकिन उनको यह शोहरत कोई अच्छा काम करने से नहीं मिली है। बल्कि उन्होंने एक यूट्यूब चैनल पर एक शो के दौरान असभ्य भाषा और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने समय रैना के शो पर एक प्रतिभागी से उनके पैरेंट्स के निजी जिंदगी से जुड़ा बेहूदा सवाल पूछा। उनके इसी सवाल और बयान को लेकर देशभर में नाराजगी देखने को मिल रही है। बी प्राक के अलावा मनोज मुंतशिर ने भी रणवीर इलाहाबादिया के बयान को निराशाजनक बताया है और कहा है कि वह एक पिशाच हैं। रणवीर इलाहाबादिया ने अपने बयान को लेकर माफी मांग ली है, लेकिन उनकी मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं