आयुष्मान खुराना (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

आयुष्मान खुराना ने बोर्ड एग्जाम के बीच ताहिरा को किया था प्रपोज, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

Ayushmann Khurrana Birthday: आयुष्मान खुराना ने अपनी जिंदगी और करियर की तरह अपनी लव स्टोरी से भी फैंस को इंस्पायर किया है। आयुष्मान की ताहिरा कश्यप से पहली मुलाकात स्कूल के दिनों में हुई थी।

सोनाली झा

Ayushmann Khurrana Birthday Special: बॉलीवुड के टैलेंटेड और बहुमुखी एक्टर आयुष्मान खुराना आज इंडस्ट्री के सबसे सफल सितारों में शुमार हैं। एक्टर आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। आयुष्मान खुराना का जन्म 14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ के एक पंजाबी-हिन्दू परिवार में हुआ। उनका नाम पहले निशांत खुराना था, पर जब वो तीन साल के थे तो माता-पिता पूनम और पी खुराना ने एक ज्योतिष की सलाह के बाद उनका नाम बदलकर आयुष्मान रख दिया।

एमटीवी के शो रोडीज से अपने करियर की शुरुआत करने वाले आयुष्मान ने साल 2012 में शूजीत सरकार की फिल्म विक्की डोनर से बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। लेकिन फिल्मों में पहचान बनाने से कहीं ज्यादा दिलचस्प रही उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ प्रेम कहानी।

स्कूल से शुरू हुई लव स्टोरी

आयुष्मान और ताहिरा की पहली मुलाकात स्कूल समय पर फिजिक्स की क्लास के दौरान हुई थी। हालांकि, उनकी ऑफिशियल मुलाकात एक फैमिली डिनर पर हुई। वहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई और फिर यह रिश्ता कॉलेज तक पहुंचा। दोनों ने थिएटर में भी साथ काम किया। साल 2001 में बोर्ड एग्जाम की तैयारी करते वक्त रात 1 बजकर 48 मिनट पर आयुष्मान ने फोन पर ताहिरा को प्रपोज किया था।

शादी के वक्त अकाउंट में थे 10 हजार रुपए

11 साल तक लंबे रिलेशनशिप के बाद नवंबर 2011 में दोनों ने शादी कर ली। लेकिन उस वक्त आयुष्मान के पास बहुत कम पैसे थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया था कि उनकी शादी के समय उनके बैंक अकाउंट में सिर्फ 10 हजार रुपए थे। इसके बावजूद ताहिरा ने हमेशा उनका साथ दिया और उन्हें प्रोत्साहित किया कि उनके टैलेंट पर भरोसा रखें।

शादी के बाद रहा लॉन्ग डिस्टेंस

शादी के बाद आयुष्मान करियर बनाने मुंबई आ गए और ताहिरा चंडीगढ़ में रहीं। इस दौरान चार साल तक दोनों को लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज निभानी पड़ी। यहां तक कि बेटे विराज के जन्म के बाद भी ताहिरा अकेले चंडीगढ़ में थीं। लेकिन जब बेटी अनुष्का का जन्म हुआ, तब ताहिरा मुंबई शिफ्ट हो गईं। आज आयुष्मान और ताहिरा की शादी को 12 साल और रिश्ते को 22 साल पूरे हो चुके हैं। उतार-चढ़ाव और संघर्ष के बावजूद दोनों की बॉन्डिंग आज भी पहले जैसी मजबूत है। उनकी प्रेम कहानी इस बात का सबूत है कि सच्चा प्यार हर मुश्किल का सामना कर सकता है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज